CM पुष्‍कर धामी
CM पुष्‍कर धामीSocial Media

प्रदेश को जैविक कृषि के क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए यह कार्यशाला हो रही है: CM पुष्‍कर धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया।

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आज देहरादून में आयोजित कार्यशाला में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

जैविक कृषि के क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए यह कार्यशाला हो रही :

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा, "सभी मेहमानों का देवभूमि आगमन पर बहुत-बहुत स्वागत। हम सब के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश को जैविक कृषि के क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए यह कार्यशाला हो रही है। प्राकृतिक कृषि हमारे यहां स्वतः रूप से है और यह हमारी जीवन पद्धति से जुड़ी हुई है।"

कृषि कार्य करने के लिए हमारे पास पर्याप्त भूमि है। जैविकीय उत्पादन के क्षेत्र में हम बड़ा स्ट्रक्चर खड़ा करने की क्षमता रखते हैं। केंद्र सरकार भी इस दिशा में लगातार सहयोग कर रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एक भारत, श्रेष्ठ भारत में किसानों का होगा अहम योगदान :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे यह भी कहा कि, ''आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का किसान प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत में किसानों का अहम योगदान होगा।''

  • हम सभी प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं, कि पीएम मोदी जी का हमारे राज्य के प्रति विशेष लगाव है। आज प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन में हमारी सरकार कृषि, शिक्षा, पर्यटन आदि क्षेत्रों में नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रही है।

  • हम संकल्प लेकर चल रहे हैं कि जितने भी अच्छे फैसले या नीतियां लानी होगी हम लाएंगे। पहले केवल 1-2% भू-भाग पर ही जैविक कृषि होती थी मगर अब 34% भू-भाग पर जैविक कृषि हो रही है।

  • आने वाले समय में इसका और विस्तार करने वाले है। हमारी सरकार 11 पर्वतीय जनपदों को पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से जैविक जनपदों में परिवर्तित करने के लिए संकल्पबद्ध है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com