देहरादून में छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में CM पुष्कर
देहरादून में छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में CM पुष्कर Social Media

देहरादून में छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में CM पुष्कर, शिक्षा को लेकर कही ये बात...

उत्तराखंड के CM पुष्‍कर सिंह धामी ने देहरादून में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास, बनियावाला का लोकार्पण एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज रविवार को देहरादून में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास, बनियावाला का लोकार्पण एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित कर अपने संबोधन में यह बातें कही।

नव वर्ष 2023 की दी बधाई एवं शुभकामनाएं :

देहरादून में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास, बनियावाला का लोकार्पण एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में नव वर्ष 2023 की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा- मैं सर्वप्रथम आप सभी को नव वर्ष 2023 की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह वर्ष आप सभी के जीवन में उन्नति, प्रकाश और सुख, शांति लेकर आए।

यह कितने संयोग की बात है कि जहां आज से नया वर्ष शुरू हुआ है, वहीं आज नए भारत का नया उत्तराखण्ड अपने विद्यार्थियों को एक नया छात्रावास भी प्रदान कर रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हमारी उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे यह बात भी कही कि, "आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश नए संकल्पों को पूरा करने हेतु निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का उत्तराखण्ड के साथ विशेष लगाव है। हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।"

शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है :

इसके अलावा उन्‍होंने छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में शिक्षा को लेकर यह भी कही कि, ''मेरा मानना है कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है जिसके द्वारा कोई भी देश समृद्ध और शक्तिशाली बन सकता है और प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मैं प्रदेश के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने हेतु निरंतर प्रयासरत हूं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com