उत्तराखंड CM पुष्कर धामी की जोशीमठ पर कैबिनेट बैठक
उत्तराखंड CM पुष्कर धामी की जोशीमठ पर कैबिनेट बैठकSocial Media

उत्तराखंड CM पुष्कर धामी की जोशीमठ पर कैबिनेट बैठक, पूरी तैयारी के साथ पुनर्वास की कार्रवाई जारी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में जोशीमठ शहर के हालातों को लेकर कैबिनेट बैठक करने के बाद यह बयान दिया।

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड का आपदाग्रस्त जोशीमठ शहर में भूधंसाव ने जमकर तबाही मचा दी, जिससे काफी लोग प्रभावित हुए और अब आपदा ग्रस्त वाले क्षेत्र में स्थित होटलों और मकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर जो गतिरोध देखा जा रहा था, वह अब शांत हो गया, जिसके बाद प्रशासन की ओर से होटल मलारी इन और माउंट व्यू को तोड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके अलावा आज शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक भी की।

दरअसल, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में यह कैबिनेट बैठक जोशीमठ शहर के हालातों को लेकर की गई। बैठक खत्म होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान भी आया जिसमें उन्होंने यह कहा- जो भी क्षेत्र प्रभावित हैं वहां से लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। अंतरिम राहत के रूप में डेढ़ लाख रुपए की सहायता देना कल से प्रारंभ कर दिया गया है। अभी किसी के घर को तोड़ा नहीं जा रहा है बल्कि केवल घर खाली कराया जा रहा है।

वहां पर सर्वे करने वाली टीम काम कर रही है। वहां 60% से अधिक चीजें सामान्य रूप से चल रही हैं। हम पुनर्वास की कार्रवाई पूरी तैयारी के साथ कर रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

CM पुष्कर धामी की उमा भारती से मुलाकात :

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों हेतु सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, "जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी गठित की गई है व प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com