CM पुष्कर सिंह धामी
CM पुष्कर सिंह धामीSocial Media

होमगार्ड के जवानों को हमारी सरकार हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तत्पर है: CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया

हाइलाइट्स :

  • देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित

  • कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

  • सीएम धामी ने होमगार्ड नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्यक्रम को किया संबोधित

उत्तराखंड, भारत। होमगार्ड विभाग का एक गौरवमयी इतिहास रहा है। हर साल 6 दिसंबर को पूरे देश में होमगार्ड संगठन के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज मंगलवार को देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस की शुभकामना :

इस दौरान CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया और होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ ही होमगार्ड के जवानों को सलाम किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- मैं आप सभी को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

आप सभी जवान हमारे सहयोगी है। कानून व्यवस्था को सुचारू करने में आपका योगदान अमूल्य है। होमगार्ड के जवान कड़ी धूप में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते हैं, आपके जज्बे को मेरा सलाम।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

महामारी के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा

इतना ही नहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन के दौरान महामारी के दौरान होमगार्ड के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठ योद्धाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए यह बात भी कही कि, "महामारी के दौरान होमगार्ड के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठ योद्धा की भूमिका निभाई। महामारी के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। जिस मोर्चे पर भी इनकी ड्यूटी लगाई जाती है, उसमें ये सफल होते हैं। मैं होमगार्ड के जवानों को विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी सरकार उन्हें हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तत्पर है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com