मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीSocial Media

सीएम धामी ने देहरादून के टिहरी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) देहरादून के टिहरी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

देहरादून, भारत। आज सोमवार 28 नवंबर 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) देहरादून के टिहरी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां आयोजित सभा को संबोधित किया।

बता दें कि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को टिहरी जनपद के धनोल्टी विधान सभा के तहत नैनबाग के परोगी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने खेल संस्कृति समारोह में विकास गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात:

इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों बड़े बुजुर्गों, स्कूल के प्रिय छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करता हूँ, कि आप इतनी भारी संख्या में यहाँ आए। इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजकों को बधाई देता हूँ।"

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि, "ऐसे आयोजनों से हमारे पहाड़ वासियों की नई पीढ़ियों को गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने का मौक़ा मिलता है। उन्होंने कहा कि, "हमने तय किया है कि जिन योजनाओं का हम शिलान्यास करेंगे, उनको पूरा भी करेंगे। उनका तय समय से लोकार्पण किया जाएगा। हमारी सरकार ने इसे अपनी कार्य संस्कृति में शामिल किया है। हमें पुरानी कार्य संस्कृति और कार्य संस्कार को बदलना है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com