CM धामी ने किया उत्तराखंड के पहले बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ
CM धामी ने किया उत्तराखंड के पहले बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभSocial Media

CM पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में उत्तराखंड के पहले बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, कही यह बात

उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) आज शनिवार को चंपावत में प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2022 में शामिल हुए।

चंपावत, भारत। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) आज शनिवार को चंपावत में प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2022 में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने उस कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को किया संबोधित:

प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2022 को संबोधित करते हुए कहा कि, "मैं UCOST द्वारा आयोजित प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में पहुँचे सभी वैज्ञानिकों, बाल वैज्ञानिकों, छात्रों, शिक्षकों व अतिथिगणों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।"

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि, "इस बाल विज्ञान महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों तक विज्ञान की गूंज के साथ छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।" उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि देश और दुनिया की तकनीक के साथ हमारे राज्य के बच्चे आगे बढ़ें। आज ज्ञान विज्ञान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते हैं कि ऐसा कोई काम नहीं है जो ज्ञान विज्ञान के बिना संभव हो।"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "यह विज्ञान महोत्सव पूरे उत्तराखण्ड के लिए मॉडल बनेगा। हमने तय किया है कि, एक के बाद एक हर सीमांत जनपद में ऐसे आयोजन हों। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार विज्ञान और अनुसंधान पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। विज्ञान के बिना नवाचार का सपना साकार नहीं हो सकता है। राज्य में वैज्ञानिक सोच का विकास हो इसके लिए साइंस सिटी का काम तेजी से चल रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान सम्बन्धी जागरूकता गतिविधियों हेतु हमारी सरकार द्वारा हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि देश और दुनिया की तकनीक के साथ हमारे राज्य के बच्चे आगे बढ़ें। आज ज्ञान विज्ञान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते हैं कि ऐसा कोई काम नहीं जो ज्ञान विज्ञान के बिना संभव हो।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com