मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीSocial Media

सीएम धामी ने जैविक और प्राकृतिक खेती पर वीसी के जरिए बैठक में लिया हिस्सा, अमित शाह भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज गुरुवार को जैविक और प्राकृतिक खेती पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक में हिस्सा लिया।

उत्तराखंड, भारत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज गुरुवार को जैविक और प्राकृतिक खेती पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की है।

बता दें कि, पुष्कर सिंह धामी ने आज जैविक और प्राकृतिक खेती पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) और रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) मौजूद रहे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में कहा कि, "उत्तराखंड प्राकृतिक दृष्टि से परंपरागत खेती के लिए उपयुक्त राज्य है। यहां किसान पर्वतीय अंचल में परंपरागत कृषि में तकनीकी ज्ञान का यथा संभव समावेश कर उपयोग कर फसलों के उत्पादन में वृद्धि ला रहे हैं।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि, "किसानों के प्रयासों को सरकार के स्तर पर थोड़ा बल दिए जाने पर किसानों की आय और जीवन स्तर में परिवर्तन लाया जा सकता है। सरकार की कोशिश है कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान प्राकृतिक खेती करें।"

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य अतिथि गृह नैनीताल में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भेंट करते हुए, विभिन्न स्थानीय विषयों से संबंधित चर्चा की। इस दौरान विधायक श्रीमती सरिता आर्य जी एवं श्री राम सिंह कैड़ा जी भी उपस्थित रहे।

महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर किया नमन:

वहीं, किसानों के हितों एवं अधिकारों हेतु आजीवन प्रयत्नशील रहे किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। किसान कल्याण के लिए दिया गया आपका महत्वपूर्ण योगदान अविस्मरणीय है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com