CM पुष्कर सिंह धामी
CM पुष्कर सिंह धामी Social Media

शिक्षा हेतु आज संपर्क पाठशाला एवं स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम शुरू किया जा रहा: CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- प्रिय छात्र-छात्राओं को नए वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के जीवन में उन्नति, प्रकाश लेकर आये व शिक्षा का प्रचार-प्रसार भी आपके जीवन में प्रशस्त हो।

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

आज संपर्क पाठशाला एवं स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम शुरू :

इस दौरान देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा- प्रिय छात्र-छात्राओं को नए वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष आप सभी के जीवन में उन्नति, प्रकाश लेकर आये व शिक्षा का प्रचार-प्रसार भी आपके जीवन में प्रशस्त हो। शिक्षा हेतु आज संपर्क पाठशाला एवं स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पीएम बनने के बाद देश का तेजी से विकास हुआ है। आज दुनिया में भारत की स्वीकारोक्ति बढ़ी है। मिलेट वर्ष के रूप में प्रस्तावित 2023 को विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया।

नए साल में हम नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। हमारे छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। श्रेष्ठ भारत का सपना आपके कालखंड में पूरा होने वाला है। अभी देश का अमृत काल चल रहा है। आज दुनिया में हर क्षेत्र में भारतवंशी नाम रोशन कर रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मेरी कोशिश है कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले। इस विद्यालय की स्थापना में स्व. हरबंस कपूर का बड़ा योगदान रहा है। मैं घोषणा करता हूं कि, इस स्कूल का नाम उनके नाम से होगा।

  • छात्रावासों को निरंतर बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। इन छात्रावासों में बच्चों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस तरह के कार्यक्रम में आकर बचपन की याद भी ताजा हो जाती है।

  • छात्रावास के जितने भी कुशल संचालन होते हैं उसमें वार्डन की अहम भूमिका होती है। मैं उन तमाम संचालकों को बधाई देता हूं। शिक्षा ही एक ऐसी व्यवस्था है जिससे हम देश का भविष्य निर्माण करते हैं। सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com