CM धामी ने अपने बर्थडे पर संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी
CM धामी ने अपने बर्थडे पर संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडीSocial Media

CM धामी ने अपने बर्थडे पर संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी, कहा- देवभूमी को नशे से मुक्त करेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का आज जन्मदिवस है। उन्होंने इस मौके पर देहरादून (Dehradun) में संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

देहरादून, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का आज जन्मदिवस है। सीएम धामी आज 47 साल के हो गए हैं। उत्तराखंड भाजपा सीएम धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। वहीं, बर्थडे के खास मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के देहरादून (Dehradun) में संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर, देहरादून में पूजा-अर्चना कर प्रभु शिव से प्रदेश की उन्नति, समृद्धि एवं खुशहाली हेतु कामना की।

बता दें कि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाई। उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने हेतु हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। अपने जन्मदिन पर देहरादून के घंटाघर पहुंचे सीएम धामी का सैकड़ों कार्यकर्ताओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात:

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि, "आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि हम भारत के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल होंगे। हम राज्य से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त करेंगे। देवभूमी को नशे से मुक्त करेंगे।"

पुष्कर सिंह धामी ने इस खास मौके पर कहा कि, "हम हर क्षेत्र में आगे जाएं, हमारा राज्य आगे जाए और हमारे युवाओं का सुनहरा भविष्य हो। मैं कहता हूं कि सभी युवा 7000 खाली पदों के लिए तैयारी करे, भविष्य में सारी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से होगी। युवाओं को संदेश करने की आवश्यकता नहीं है।"

नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पुष्कर धामी को जन्मदिन की बधाई। वह उत्तराखंड को बदलने और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने के कई प्रयासों में सबसे आगे हैं। वह लोगों की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।"

अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई:

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।"

उन्होंने कहा कि, "आप जिस ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव से देवभूमि उत्तराखंड की जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रहें है वह प्रशंसनीय है। ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com