मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथSocial Media

ऊना में बोले CM योगी- 'कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है'

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इस समय हिमाचल प्रदेश में हैं। उन्होंने आज ऊना में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

ऊना, भारत। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इस समय हिमाचल प्रदेश में हैं। वो यहां होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए आए हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने आज हिमाचल प्रदेश के ऊना में चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने देव भूमि को नमन कर मतदाताओं का स्वागत किया। योगी ने कहा, उत्‍तर प्रदेश में माफिया हावी था, बहनें सुरक्षित नहीं थी, किसानों को कोई नहीं पूछता था आज विकसित राज्य बना है। योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

ऊना में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, ना विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है, ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है और ना ही सुख-दुख में आपकी सहभागी बन सकती है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ है, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि, आप कांग्रेस का साथ बिल्कुल मत दीजिए।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "जब भी देश में संकट आता है, दोनों 'भाई-बहन' देश छोड़कर चले जाते हैं। कांग्रेस का 'हाथ' माफियाओं के साथ सदैव रहा है..." बता दें, हिमाचल प्रदेश के ऊना में जनसभा को संबोधित करने के बाद योगी आदित्यनाथ मंडी पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है, यहां 12 नवंबर को मतदान होना है। पिछले 5 सालों से सूबे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कांग्रेस उसे सत्ता से बाहर करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, बीजेपी सत्ता वापस पाने के लिए एड़ी चोटी की मेहनत कर रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में रैली का आयोजन कर रही है और जनसभाओं को संबोधित कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com