UP के गोरखपुर में CM योगी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास कर ये बड़े दावे किए हैं...
UP के गोरखपुर में CM योगी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
UP के गोरखपुर में CM योगी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यासSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर को 130 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। यहां उन्‍होंने कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया, साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान CM योगी ने अपने संबोधन में कई बातें भी कहीं...

CM योगी का दावा युवाओं को मिलेगा रोजगार :

इस दौरान CM योगी ने कहा- गोरखपुर में1990 में जो खाद का कारखाना बंद हो गया था वह इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पूर्वी उ. प्र. के किसानों को सस्ती खाद मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

वह भी सरकारें थीं जिनके एजेंडे में गांव और गरीब नहीं था। गोरखपुर में मुश्किल से 3-4 घंटे बिजली मिलती थी। इस वर्ष के अंत में हम लोग गोरखपुर में एम्स का भी लोकार्पण करने जा रहे हैं। अब तक 4 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
योगी आदित्यनाथ, यूपी के मुख्‍यमंत्री

गोरखपुर की जनता को चिड़ियाघर उपलब्ध :

यूपी के CM योगी ने कहा- हम लोग इसी महीने गोरखपुर की जनता को चिड़ियाघर उपलब्ध करा रहे हैं। शेर यहां आ चुके हैं। 20 साल पहले यह क्षेत्र गोरखपुर के अपराध का केंद्र हुआ करता था। शहर की पूरी गंदगी रामगढ़ ताल में गिरती थी। आज रामगढ़ ताल पर्यटन के केंद्र के रूप में बढ़ रहा है।

बजट चाहे केंद्र का हो या राज्य का, दोनों सरकारों ने बजट विकास और रोजगार पर केंद्रित करते हुए प्रस्तुत किया। विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है।
योगी आदित्यनाथ, UP के CM

CM योगी ने कहा- प्रदेश का कोई जनपद, लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र, विकास खंड या गांव ऐसा नहीं होगा, जहां विकास की कोई परियोजना न आई हो। जनपद गोरखपुर इसका उदाहरण है।

बता दें कि, आज CM योगी ने 54.20 करोड़ रुपये लागत की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 76.39 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुईं 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है।

CM योगी द्वारा कही गईं बातें-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्यों को संकल्प के साथ आगे बढ़ाया है।

  • गोरखपुर का फर्टिलाइजर कारखाना इसी वर्ष जब चलता हुआ दिखाई देगा तो एक नए भारत की नई तस्वीर दिखेगी। गोरखपुर भी उसके साथ जुड़ता हुआ दिखाई देगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com