CM योगी बोले- जनता राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन के साथ है
CM योगी बोले- जनता राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन के साथ हैSocial Media

MLC चुनाव में BJP की जीत, CM योगी बोले- जनता राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन के साथ है

उत्‍तर प्रदेश के MLC चुनाव में भाजपा विजय इस बीच CM योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- भाजपा की प्रचण्ड विजय ने पुनः स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।

उत्तर प्रदेश, भारत। भाजपा शासित राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत हुई है और समाजवादी पार्टी (SP) का सूपड़ा साफ हुआ, इन चुनावों में भी सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं, उत्‍तर पद्रेश के MLC चुनाव में भाजपा के विजय होने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर है, इस बीच राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का रिएक्‍शन आया है।

भाजपा की प्रचंड जीत ने फिर कर दिया स्पष्ट :

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और अपने ट्वीट पर लिखा- उत्तर प्रदेश के उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत ने फिर से स्पष्ट कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।

चुनाव में 36 में 33 सीटों पर खिला कमल :

बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में BJP ने 36 में से 33 सीटों पर कमल खिला है यानी भाजपा ने जीत हासिल की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में खाली MLC की 36 सीटों में से 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ था और आज चुनाव के वोटों की मतगणना हुई है। चुनाव में जीतने वाले प्रत्‍याशी-

  • फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान जीते।

  • बरेली से भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह चुनाव जीते।

  • सहारनपुर से भाजपा की प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा जीतीं।

  • लखनऊ से भाजपा के रामचंद्र प्रधान जीते।

  • सुल्तानपुर से भाजपा के प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह जीते।

  • बस्ती से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष यदुवंश जीते।

  • फर्रुखाबाद से भाजपा के प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी जीते।

  • झांसी से भाजपा की प्रत्याशी रमा निरंजन जीतीं।

  • गोंडा से भाजपा के प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू जीते।

  • प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अक्षय प्रताप सिंह जीते।

  • अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय जीते।

  • मेरठ से भाजपा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज जीते।

  • सीतापुर से भाजपा के प्रत्याशी पवन सिंह चौहान जीते।

  • गाजीपुर से भाजपा के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल जीते।

  • मुरादाबाद से भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सैनी जीते।

  • आजमगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशू जीते।

  • गोरखपुर से भाजपा के प्रत्याशी सीपी चंद जीते।

  • लखनऊ-उन्नाव से भाजपा के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान जीते।

  • बाराबंकी से भाजपा के अंगद कुमार सिंह जीते।

  • आगरा-फिरोजाबाद से भाजपा के विजय शिवहरे जीते।

  • बलिया से भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू जीते।

  • प्रयागराज से भाजपा के डा. केपी श्रीवास्तव जीते।

  • वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीतीं।

  • बहराइच-श्रावस्ती से भाजपा की प्रज्ञा त्रिपाठी जीतीं।

  • रायबरेली से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह जीते।

  • जौनपुर से भाजपा के बृजेश सिंह प्रिंशू जीते।

  • देवरिया-कुशीनगर से भाजपा के रतनपाल सिंह जीते।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com