स्वतंत्रता दिवस 2021 पर तमाम CM, नेता व मंत्रियों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के तमाम नेताओं व मंत्रियों ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा फहराया। इस दौरान किन-किन नेताओं व मंत्रियों ने कहां-कहां ध्‍वजारोहण किया, यहां देखें...
स्वतंत्रता दिवस 2021 पर तमाम CM, नेता व मंत्रियों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
स्वतंत्रता दिवस 2021 पर तमाम CM, नेता व मंत्रियों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वजPriyanka Sahu -RE

Independence Day 2021: देश आज 15 अगस्‍त को आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर देश के तमाम नेताओं व मंत्रियों ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा फहराया। आइये देखें किन-किन नेताओं ने कहां-कहां ध्‍वजारोहण किया।

जे.पी. नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज :

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

75 साल में देश ने बहुत प्रगति की है। हम पूरी ताकत के साथ पिछड़े हुए लोगों को, जो छूट गए हैं उनको आगे बढ़ाने में और देश को शक्तिशाली बनाने में अपना पूरा योगदान करेंगे। हम सभी संकल्प लें की देश की प्रगति में पूरी ताकत से लगेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जे.पी. नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
जे.पी. नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जम्मू-कश्मीर में नासिर इकबाल ने फहराया ध्वज :

जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा में इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के रजिस्ट्रार नासिर इकबाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जम्मू-कश्मीर में नासिर इकबाल ने फहराया ध्वज
जम्मू-कश्मीर में नासिर इकबाल ने फहराया ध्वज

सोनिया गांधी ने भी पार्टी मुख्यालय में ध्वज फहराया :

तो वहीं, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एआईसीसी पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्रियों ने भी किया ध्‍वजारोहण :

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा- मुझे इस बात का संतोष है कि, हमारे साथ जुड़े हुए 2-3 मंत्रालयों को लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन में विशेष उल्लेख आया। उनका संबोधन बहुत उत्साहजनक और प्रेरणादायक रहा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहन भागवत ने IES राजा शिवाजी स्कूल में फहराया राष्ट्रीय ध्वज :

तो वहीं, महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई के आईईएस राजा शिवाजी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जवानाें ने भारत-चीन बॉर्डर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया :

इसके अलावा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में आईटीबीपी के जवानों ने भी तिरंगा फहराया। इस दौरान इन जवानाें ने भारत-चीन बॉर्डर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इन राज्‍यों के CM ने भी फहराया तिरंगाा :

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • केरल के तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में ध्वजारोहण किया

  • मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेन्नई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली।

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • अमृतसर में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर गुरु नानक स्टेडियम पहुंचे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com