लखनऊ में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी का चालान भरने हेतु मांगा चंदा
लखनऊ में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी का चालान भरने हेतु मांगा चंदाSocial Media

लखनऊ में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी का चालान भरने हेतु मांगा चंदा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जिस स्कूटी पर सवार होकर प्रियंका गांधी वाड्रा निकली थीं उसका चालान कट गया अब उसका जुर्माना भरने के लिए कांग्रेस पार्टी जनता से चंदा मांग रही है। जानिए क्या हैं मामला...

राज एक्सप्रेस। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने समर्थकों के साथ पूर्व आइपीएस एसआर दारापुरी के परिवारीजन से मिलने गई थीं। दारापुरी 19 दिसंबर को लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा के आरोप में जेल में बंद हैं। लोहिया पथ से स्कूटी पर बैठकर पॉलीटेक्निक चौराहे के आगे तक गईं। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस पर पुलिस ने स्कूटी का रविवार को चालान काट दिया। स्कूटी विनीत खंड, गोमतीनगर निवासी राजदीप सिंह की थी, जिसे बिना हेलमेट पहने राजस्थान के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर चला रहे थे।

इसे पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब प्रियंका से स्कूटी के चालान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि चालान भर देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि, उनकी सुरक्षा छोटी बात है, प्रदेश की सुरक्षा बड़ी बात है। प्रियंका के इस बयान के बाद लखनऊ में कांग्रेस नेता चालान के लिए लोगों से चंदा इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि जनता की आवाज को उठाने पर किये गए जुर्माने को जनता के सहयोग से भरा जाएगा। हम जनता की आवाज उठाएंगे, इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें ,स्कूटी पर प्रियंका गांधी पीछे की सीट पर बैठकर पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घर तक गई थीं, जिन्हें पिछले सप्ताह संशोधित नागरिकता अधिनियम के विरोध में गिरफ्तार किया गया था। इस स्कूटर को कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर चला रहे थे। इस दौरान धीरज गुर्जर और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co