कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधन
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधनSocial Media

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधन, नेताओं ने ट्वीट कर जताया दुःख

पंजाब, भारत। पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया है, संतोख सिंह के दुखद निधन पर नेताओं ने ट्वीट कर दुःख जताया है।

पंजाब, भारत। पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां वे अचानक बीमार पड़ गए, ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह को मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के दुखद निधन पर नेताओं ने ट्वीट कर दुःख जताया है।

बता दें, संतोख सिंह चौधरी पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रहे हैं।संतोख ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते थे। इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रह चुके है। अभी संतोख का जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था। ऐसे में पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने जताया दुःख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने ट्वीट कर लिखा- जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने दुःख जताते हुए लिखा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुःख जताते हुए लिखा है कि, दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद के निधन पर व्यक्त किया शोक

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा कि, लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पैदल चलते हुए वह गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुःख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि, उनका अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वे वहां चले गए थे। यह दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है:

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com