हिमाचल उपचुनाव में BJP का सूपड़ा साफ- कांग्रेस ने मारी बाजी
हिमाचल उपचुनाव में BJP का सूपड़ा साफ- कांग्रेस ने मारी बाजीSocial Media

Himachal Bypoll Results: हिमाचल उपचुनाव में BJP का सूपड़ा साफ- कांग्रेस ने मारी बाजी

Himachal Bypoll Results: हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट समेत तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी एवं इन चुनावों भाजपा को लगा करारा झटका...

Himachal Bypoll Results: देशभर में 30 अक्‍टूबर को 13 राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों और देश की 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद अब आज 2 नवंबर को वोटों की काउंटिंग होने के बाद उपचुनाव के रूझान आने लगे हैं। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है और कांग्रेस पार्टी विजय हुई है।

हिमाचल की तीनों सीटों पर कांग्रेस जीती :

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट समेत तीनों विधानसभा सीटों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस ने बाजी मारी व जीत हासिल की है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होता नजर आया तथा कांग्रेस ने चारों सीट सीटों पर क्लीन स्पीप किया है।

  • मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह जीती, जिन्‍होंने BJP के उम्मीदवार कौशल ठाकुर को हराया। प्रतिभा सिंह 8,766 वोटों से जीती हैं।

  • अर्की विधानसभा सीट एक बार फिर से कांग्रेस के पाले में ही आई है, यहां से संजय अवस्थी ने जीत हासिल की है।

  • फतेहपुर सीट से कांग्रेस उमीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18,660, भवानी सिंह पठानिया को 24449 और जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी 375, अशोक सोमल (निर्दलीय) को 295 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को 12927 वोट मिले, यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला था, लेकिन कांग्रेस ने जीत हासिल की।

  • जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर (कांग्रेस) को 29447, चेतन बरागटा (निर्दलीय) को 23344 और नीलम सरैइक (भाजपा) को महज 2584 वोट मिले हैं।

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के परिणाम एवं भाजपा की करारी हार पर राज्‍य की मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने की प्रतिक्रिया आई, जिसमें उन्होंने उपचुनाव में 4-0 से हार मानी है और कहा- हम जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो कमियां रहीं, उन्हें 2022 से पहले दूर करने प्रयास करने होंगे। पार्टी में ही कुछ लोगों ने भीतर रहकर भी पार्टी का काम नहीं किया है, उनकी सूची बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजेंगे, जो पार्टी से बाहर किये हैं, उन्हें पार्टी वापस नहीं लेगी।

बता दें कि, देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में तीन लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) और 29 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com