CM जयराम ठाकुर बोले- थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे
CM जयराम ठाकुर बोले- थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगेSocial Media

हिमाचल की सत्ता कांग्रेस के हाथ, CM जयराम ठाकुर बोले- थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। इस बीच निवर्तमान CM ठाकुर ने नई सरकार को बधाई दी कहा, थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे।

हिमाचल प्रदेश, भारत। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आना जारी है, इस दौरान सत्ता में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आ रही है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील होते दिख रहे है, जिसमें कांग्रेस रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। अभी तक कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर जीत दर्ज, जबकि 4 पर आगे चल रही है। भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 12 पर आगे है। इसके अलावा अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर अपना बयान दिया। साथ ही उन्होंने नयी सरकार बनने की बधाई भी दी है।

वोट शेयर में ज्यादा अंतर नहीं है, जनता के फैसले का अभिनंदन करता हूं। हिमाचल की हित की लड़ाई के लिए हर जगह मौजूद रहेंगे। जहां जनता का हित नहीं होगा, आवाज भी उठाएंगे, मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं। राज्य के विकास के लिए हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। (मल्लिकार्जुन) खड़गे जी के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका जी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

तो वहीं, कांग्रेस के शानदार जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा, ‘मोदी जी ने कई बार हिमाचल प्रदेश का दौरा किया, लेकिन क्या वे यहां सेंध लगा पाए? बीजेपी जानती थी कि राज्य में हारेगी इसलिए पीएम मोदी बार-बार राज्य के दौरे पर आए. इस जीत से हमारे हौसला बढ़ा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com