Parliament Monsoon Session: लोकसभा से पास हुआ संविधान संशोधन बिल 2021

Parliament Monsoon Session: लोकसभा से ओबीसी वर्ग से संबंधित लोकसभा में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 सर्वसम्मति से पास हो गया।
Parliament Monsoon Session: लोकसभा से पास हुआ संविधान संशोधन बिल 2021
Parliament Monsoon Session: लोकसभा से पास हुआ संविधान संशोधन बिल 2021Social Media

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह का पहला दिन है। इस दौरान आज सोमवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने निचले सदन में ओबीसी वर्ग से संबंधित लोकसभा में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया।

सर्वसम्मति से पास हुआ बिल :

लोकसभा में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 सर्वसम्मति से पास हो गया और विपक्षी पार्टियों ने भी इस विधेयक का समर्थन किया है। संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 राज्य सरकार और संघ राज्य क्षेत्र को सामाजिक तथा शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की स्वयं की राज्य सूची/संघ राज्य क्षेत्र सूची तैयार करने का अधिकार देगा।

इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- आज सभी विपक्षी दलों ने बैठक की और निर्णय लिया कि, उक्त विधेयक पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। हम अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण से संबंधित इस विधेयक को पारित कराना चाहते हैं। हम विपक्ष की जिम्मेदारी समझते हैं। सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया कि इस पर चर्चा कराके पारित कराया जाना चाहिए। इस विधेयक के साथ देश के पिछड़े वर्ग का संबंध है।

इससे पहले जब 102वां संविधान संशोधन लाया गया था तो हमने कहा था कि प्रदेशों के अधिकारों का हनन नहीं किया जाए। लेकिन ‘बहुमत के बाहुबल’ से सरकार हमारी बात नहीं सुनती, लेकिन आज जब हिंदुस्तान के आम लोग, अन्य पिछड़ा वर्ग के लेागों ने आंदोलन किया तो उनके डर से सरकार को यह विधेयक लाना पड़ा।

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी

लोकसभा कल तक स्थगित :

तो वहीं, लोकसभा की कार्यवाही कल मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। हालांकि, आज भी लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई है। तो इस दौरान लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा था।

बता दें कि, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय कैबिनेट ने इसपर मुहर लगाई थी। इस संशोधन की मांग कई क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टी के ओबीसी नेताओं ने भी की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co