केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा

केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी देते हुए बताया- बैठक में कोपरा निर्माण करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार का किसानों को बड़ा तोहफाTwitter

दिल्ली, भारत। दिल्‍ली की बॉर्डरों पर बीते 2 महीने से 3 नए कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सभी फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच आज बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट बैठक हुई।

कोपरा की MSP में किया इजाफा :

दरअसल, केंद्र सरकार ने आज नारियल किसानों को तोहफा देते हुए कोपरा की MSP में इजाफा किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट की इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट द्वारा क्‍या फैसले लिए गए इस बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि, ''बैठक में कोपरा निर्माण करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।''

आज MSP में बढ़ोतरी की गई। 375 रुपये से ज़्यादा बढ़कर 10,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसकी लागत मूल्य 6,805 है और इसमें 55% वृद्धी हुई है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

किसानों की 40 साल पुरानी मांग पूरी :

प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ''इस दाम को बढ़ाने में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया गया और किसानों की 40 साल पुरानी मांग को पूरा किया गया। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने लंबे वक्त तक स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं किया था, लेकिन मोदी सरकार ने इसपर कदम उठाया है।''

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा को लेकर भी ये बात कही कि, ''दिल्ली पुलिस की ओर से विस्तार पर इसपर बात की जाएगी।''

किसानों संग चर्चा पर प्रकाश जावड़ेकर का कहना-

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दे रहे प्रकाश जावड़ेकर से इस दौरान जब दिल्ली हिंसा पर सवाल किया गया और किसानों संग चर्चा की बात पूछी तो उन्‍होंने कहा, ‘‘आपने कभी सुना बातचीत के दरवाजे बंद हो गए हैं, जब भी कुछ होगा आपको बताएंगे।’’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com