भारत में 2.4 करोड़ से ज्यादा को दी जा चुकी बूस्टर डोज, आई अब बाकी की बारी

भारत में अब सभी लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज दिया जा रहा है। बूस्टर डोज को लेकर केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि, भारत में बूस्टर डोज लेने वालो का आंकड़ा भी अब 2.4 करोड़ से ज्यादा को छू गया है।
2.4 करोड़ से ज्यादा को दी जा चुकी बूस्टर डोज
2.4 करोड़ से ज्यादा को दी जा चुकी बूस्टर डोज Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज भारत में एक नहीं बल्कि कई कोरोना वैक्सीन मौजूद हैं। विदेशों की वैक्सीन भारत में आने के बाद अब भारत में वैक्सीनेशन काफी तेज हो गया था। इसी का नतीजा है कि, अब भारत में 15 साल से 18 साल की उम्र के बच्चों को भी वैक्सीन देना शुरू की जा चुकी हैं। इसी बीच परेशान कर देने वाली एक खबर यह है कि, अब कोरोना के नए-नए वेरिएंट पर वैक्सीन बेअसर सबित हो रही है। इसलिए अब सभी को वैक्सीन का बूस्टर डोज देना होगा। इसमें 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को भी शामिल किया गया है। बूस्टर डोज को लेकर केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि, भारत में बूस्टर डोज लेने वालो का आंकड़ा भी अब 2.4 करोड़ से ज्यादा को छू गया है।

दिया जाएगा सभी को वैक्सीन का बूस्टर डोज :

दरअसल, अब अन्य देशों के साथ ही भारत में भी सभी को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। जिस प्रकार वैक्सीन पहले हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई थी। ठीक उसी तरह बूस्टर डोज का भी वैक्सीन पेट्रर्न अपनाया गया। आपको जानकर ख़ुशी होगी और भारत के लिए गर्व की बात है कि, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने के बाद अब भारत में बूस्टर डोज लेने वालों का आंकड़ा 2.4 करोड़ से ज्यादा को छू गया है। यह जानकारी केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि, अब देश में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना का बूस्टर डोज (Corona Booster Dose) दिया जाएगा। जो कि, रविवार दिनांक 10 अप्रैल 2022 से शुरू किया जाएगा तो, रविवार से सभी वयस्क अपने पास के किसी भी टीका केंद्रों पर जाकर कोरोना का बूस्टर खुराक लगवा सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी :

केंद्र सरकार के फैसले के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि, 'देश में वह सभी लोग जिनकी उम्र 18 साल है या उससे ज्यादा है और उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक लिए हुए 9 महीने पूरे हो चुके हैं तो, वे निजी टीकाकरण केंद्रों पर जाकर एहतियाती बूस्टर डोज लेने के लिए पात्र हैं और वह ले सकते हैं। निजी टीकाकरण केंद्रों पर अब 10 अप्रैल से 18+ जनसंख्या समूह के लिए एहतियाती खुराक देना शुरू कर दी जाएगी। सरकारी टीकाकरण केन्द्रों के माध्यम से पहली और दूसरी खुराक के साथ ही एहतियाती खुराक के लिए चल रहे नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम पहले की ही तरह जारी रहेेंगे।'

मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा है कि, 'बूस्टर डोज के लिए पात्र आबादी को पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60+ आबादी के लिए एहतियाती खुराक के कार्यक्रम जारी रहेंगे और इसमें तेजी लाई जाएगी।' जानकारी के लिए बता दें, यह बूस्टर डोज वही वैक्सीन होगी जो SARS-CoV-2 संक्रमण के खिलाफ आपको पहले दी गई थी। बूस्टर खुराक जरूरी इसलिए है क्योंकि, कोरोना वैक्सीन की दो डोज से उत्पन्न प्रतिरक्षा धीरे-धीरे कम हो जाती है। इसलिए तीसरी डोज लेना आवश्यक है।

2.4 करोड़ से ज्यादा को दी जा चुकी बूस्टर डोज :

भारत में अब तक 2.4 करोड़ से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर की आयु के लोग शामिल हैं। बताते चलें, अब भारत में 15 साल की आयु से ज्यादा के लगभग 96% लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com