कोरोना वायरस! COVID-19
कोरोना वायरस! COVID-19Social Media

कोरोनावायरस! भारत मे कोरोना का आंकड़ा 3700 पार, 105 की मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। COVID-19 से बचाव के लिए पीएम ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन का आह्वान किया हैं, देश की आज की स्थिति जानें इस रिपोर्ट में...

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 3730 हो गई है, जबकि 105 की मौत हो चुकी है। साथ ही 250 लोग ठीक हो चुके हैं।

पुडुचेरी में अब तक कोरोना संक्रमित 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना प्रभावित इलाके में ड्यूटी कर रहे 21 पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन के लिए भेजा जाएगा।

आंध्र प्रदेश में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा केस कर्नूल से सामने आए हैं, जहां अब तक 27 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 226 मामलों की पुष्टि हुई है।

दिल्ली के सरकारी अस्पताल दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के दो और नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले इसी अस्पताल के एक डॉक्टर समेत चार मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। दरअसल, सबसे पहले इस अस्पताल में एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बताया गया कि, उन डॉक्टर साहब के भाई यूके से आए थे, जिनसे संक्रमण हुआ। इस घटना के बाद से अब तक करीब 47 लोगों के सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं। अस्पताल के कुल 6 मेडिकल स्टाफ अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

राजस्थान के जयपुर में शनिवार देर रात 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। उन्हें कुछ दिन पूर्व जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी आज सुबह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

आज सुबह गुजरात के सूरत में 62 साल की एक महिला की कोरोना संक्रमण से जान चली गई। महिला को 2 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। अब तक राज्य में 11 लोगो की मौत हो चुकी है।

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 3671 हो गई है, जबकि 102 की मौत हो चुकी है। साथ ही 250 लोग ठीक हो चुके हैं।

सीआरपीएफ के डीजी ए पी महेश्वरी ने खुद को क्वारन्टीन किया है। वह 14 दिन तक अपने घर में रहेंगे। 2 दिन पहले सीआरपीएफ के चीफ मेडिकल अफसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ए पी महेश्वरी ने एहतियातन ये कदम उठाया है। एपी महेश्वरी डायरेक्ट CRPF के चीफ मेडिकल अफसर से संपर्क में नहीं आए थे। लेकिन उनकी मुलाकात उस व्यक्ति से हुई थी जो सीएमओ से मिला था। इस वजह से एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारन्टीन किया।

बिहार के सीवान के क्वारन्टीन सेंटर में बंद कोरोना के संदिग्धों ने प्रशासन पर पथराव किया है। यह घटना रघुनाथपुर के राजपुर मिडिल स्कूल में बनाए क्वारन्टीन सेंटर की है। सभी सरकारी कर्मचारी जान बचाकर मौके से भागे।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज 59 नए केस सामने आए हैं। यहां पर मरीजों की कुल संख्या 445 हो गई है।

कोरोना वायरस से देश में एक और मौत हो गई है। तमिलनाडु में 53 साल की एक महिला ने दम तोड़ दिया। यह राज्य में तीसरी मौत है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मरकज से पहुंचे 500 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 1800 क्वारनटीन हैं। सभी का टेस्ट किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 435 केस हैं। 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित से आज 3 और मरीजों की मौत हो गई। जिसमें इंदौर के 2 मरीज थे। इसमें 80 साल की एक बुजुर्ग महिला थी और 42 साल का एक पुरुष है। वहीं छिंदवाड़ा में 33 साल के युवक ने दम तोड़ा। 

तमिलनाडु में कोरोने से दूसरी मौत की पुष्टि हुई है। मृतक व्यक्ति विल्लीपुरम का रहने वाला था। राज्य में अब तक 411 केस सामने आए हैं, जिसमें 364 तबलीगी जमात के मरकज से लौट थे।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि अब तक राजधानी में 386 मामले सामने आए हैं, जिसमें निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे 259 लोग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि 7 से 8 हजार पीपीई किट बचे हुए हैं, जो 2 से 3 दिन का स्टॉक है। हमने तत्काल 50 हजार पीपीई किट की डिमांड की है।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 500 के पार पहुंच चुके हैं। आज 27 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 161 संक्रमितों की संख्या हो गई है, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां इंदौर में 112, भोपाल में 15, मुरैना में 12, जबलपुर में 9, उज्जैन में 7, शिवपुरी में 2, ग्वालियर में 2, छिंदवाड़ा में 1, खरगोन में 1 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

तेलंगाना के रंगारेड्डी में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। वहीं आगरा में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक, यहां मरीजों की संख्या 45 हो गई है।

राजस्थान के बीकानेर में आज सुबह एक 65 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 191 हो गए हैं। इसमें 40 तबलीगी जमात के हैं।

देशभर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 3087 हो गई है, जबकि 87 की मौत हो चुकी है। साथ ही 229 लोग ठीक हो चुके हैं। आपको बता दें कि कोरोना का आंकड़ा सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में बढ़ रहा है।

गाजियाबाद में कोरोना वायरस के 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मसूरी इलाके से आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराये गए 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि। तीनों जमात से जुड़े हैं। गाजियाबाद में अब तक कुल 13 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

मुंबई में सीआईएसएफ के 10 जवानों का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि इससे पहले 5 और जवान का टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 48 नए केस सामने आए हैं। यहां पर कोरोना के अब तक 174 मरीज हो चुके हैं, जिसमें से 50 नोएडा के हैं।

नोएडा में कोरोना वायरस के आज 2 केस सामने आए हैं। यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 42 हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के 384 मरीज हैं। कल तक ये 293 थे। 24 घण्टे में कोरोना के 91 मरीज बढ़ गए हैं। ये काफी चिंताजनक लगता है। सीएम ने कहा कि 384 में से 58 मरीज विदेश यात्रा वाले हैं। इनमें से बहुत से दिल्ली के भी नहीं हैं। 259 वो हैं जो मरकज में पहुंचे थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 14 राज्यों में तबलीगी जमात से जुड़े 647 मरीज आए सामने आए हैं। एक गलती की वजह से इतने मामले बढ़ गए। अब अगर इस तरह की गलती हुई तो हम और पीछे चले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि तबलीगी जमात की वजह से पिछले दो दिनों में 14 राज्यों में 647 केस कोरोना के मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण कर लिया है। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2640 हो गई है, जबकि 74 की मौत हो चुकी है। साथ ही 172 लोग ठीक हो चुकी है। 

ओडिशा सरकार ने कोरोना के चलते भुवनेश्वर और भद्रक में तीन दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। इस लॉकडाउन में किसी को भी बाहर आने जाने की इजाजत नहीं है।

गुजरात सरकार की हेल्थ सेक्रेटरी जयंती रावी के अनुसार, राज्य का एक व्यक्ति जो कि दिल्ली के मरकज से लौटा था, उसने चार अन्य लोगों को संक्रमित किया है।

राजस्थान ने कोरोना वायरस के 21 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, अब तक राज्य का आंकड़ा 154 हो गया है। 

गुजरात के गोधरा में 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो दिन पहले आई थी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट। राज्य में कोरोना से संक्रमित का आंकड़ा 97 हो गया है, जबकि 8 की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश से भी कुछ लोग तबलीगी जमात के मरकज में मौजूद थे, जो अब वापस आ गए हैं। इनमें से कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, राज्य में अबतक आगरा, मेरठ, गाजीपुर, जौनपुर और हापुड़ से इससे जुड़े मामले सामने आए हैं।

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के 12 नए केस सामने आए हैं, अब इंदौर का आंकड़ा 87 हो गया है। वहीं प्रदेश में 126 कोरोना संक्रमितों की संख्या है, जबकि 8 की मौत हो चुकी है।

देश में 21 दिनों तक लागू किए गए लॉकडाउन के नौवें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की है, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3730 हो चुकी गई है, जबकि 105 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 250 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी द्वारा सम्पूर्ण देश में 21 दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई है। देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है। देशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करवाने के लिए पुलिस सड़कों पर है। पुलिस बैरिकेडिंग कर सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को आने जाने की इजाजत दे रही है।

देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 34

तेलंगाना - 11

मध्यप्रदेश - 11

गुजरात - 11

पश्चिम बंगाल - 6

दिल्ली - 6

पंजाब - 5

कर्नाटक - 4

तमिलनाडु - 5

राजस्थान - 3

केरल - 2

जम्मू-कश्मीर - 2

उत्तर प्रदेश - 2

हिमाचल प्रदेश - 2

बिहार - 1

आंध्रप्रदेश - 1

देशभर के किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमित मरीज:-

महाराष्ट्र- 637, तेलंगाना- 269, मध्यप्रदेश- 181

गुजरात- 122, केरल- 306, उत्तरप्रदेश- 234

कर्नाटक- 144, दिल्ली- 454, पंजाब- 62

पश्चिम बंगाल- 58, आंध्रप्रदेश- 226, जम्मू- कश्मीर- 92, राजस्थान- 200

बिहार- 32, तमिलनाडु- 485, हिमाचल प्रदेश- 6

हरियाणा- 86, लद्दाख- 13, चंडीगढ़- 18

छत्तीसगढ़- 10, असम- 25, अंडमान निकोबार- 10

गोवा- 7, उत्तराखंड- 22, उड़ीसा- 9

झारखंड- 2, मणिपुर- 1, मिजोरम- 1,

अरुणाचल प्रदेश- 1, पांडुचेरी- 5,

समेत नागालैंड, सिक्किम, में लॉकडाउन किया गया है।

कोरोना वायरस! COVID-19
कोरोनावायरस! भारत मे COVID-19 का आंकड़ा 2300 पार, 68 की मौत

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com