दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र आया शख्‍स कोरोना संक्रमित
दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र आया शख्‍स कोरोना संक्रमितSyed Dabeer Hussain - RE

वेरिएंट कहर के बीच दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र आया शख्‍स कोरोना संक्रमित- मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका से आए शख्स के कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया। शख्‍स को आइसोलेशन में भेजा गया...

महाराष्ट्र, भारत। पूरी दुनिया में आतंक मचाने वाले कोरोना वायरस के नए-नए वेरिएंट का खौफ कई देशों की टेंशन बढ़ा रहा है। इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के ओमिक्रॉन नाम के वेरिएंट की दस्‍तक से खलबली मची है। इस बीच महाराष्‍ट्र से आज यह बड़ी खबर सामने आ रही है कि, दक्षिण अफ्रीका से एक शख्स महाराष्ट्र आया, जिसका टेस्‍ट होने पर वह कोरोना संक्रमित पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक मचा हड़कंप :

वैसे देश में कोरोना के इस वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। तो वहीं, दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र आए शख्स के कोरोना टेस्‍ट की रिपोर्ट में संक्रमित की पुष्टि की बात पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया। हालांकि, कोरोना से संक्रमित इस शख्‍स में अभी तक तो ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई, परंतु उसे आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रतिभा द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार, ''व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। इसके बाद से वह किसी के संपर्क में नहीं आया है। इसके बावजूद उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया है।''

मिली जानकारी के अनुसार, जो शख्‍स दक्षिण अफ्रीका से लौटा है वो ठाणे जिले के डोम्बिली का रहने वाला है। कल्याण-डोम्बिली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि, ''व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में उसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हो पाई है।''

10 देशों में नए वेरिएंट ने बरपाया कहर :

बता दें कि, वैज्ञानिक ओमिक्रान को कोरोना के सभी वैरिएंट में सबसे ज्यादा खतरनाक और संक्रामक मान रहे हैं। अभी तक कोरोना के नए वेरएिंट का कहर बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इस्राइल, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन समेत दुनिया के 10 देशों में बरपा हुआ है। हालांकि, इसके बाद कई देशों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com