हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव Social Media

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, कैंसल हुआ PM से मिलने का प्‍लान

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोरोना टेस्‍ट के लिए सैंपल लिया गया, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव आए और हिमाचल सदन में क्वारंटीन है।

हिमाचल प्रदेश, भारत। हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्‍ली में नेताओं से मुलाकात का दौर चल रहा है, इस बीच वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने वाले थे, इससे पहले उनका कोरोना टेस्‍ट हुआ, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए है।

हिमाचल सदन में क्वारंटीन रहेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू :

मिली जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोरोना टेस्‍ट के लिए सैंपल लिया गया था। उनके गले में खराश की दिक्कत थी। तो वहीं, रविवार देर शाम को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव के बाद अब वह तीन दिन तक हिमाचल सदन में क्वारंटीन रहेंगे।

बीते तीन दिन से दिल्ली दौरे पर है CM सुखविंदर :

बता दें कि, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते तीन दिन से दिल्ली दौरे पर हैं और इस दौरान वे कांग्रेस के 40 विधायकों समेत 16 दिसंबर को राजस्थान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्‍व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई पार्टी नेताओं से उनकी मुलाकात भी हुई है।

CM सुखविंदर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का प्लान कैंसल :

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का प्लान था, इसके लिए PMO से मुलाकात का समय मांगा गया था, लेकिन अब उनका यह प्‍लान कैंसल हो गया है। इस बारे में राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com