कोरोनावायरस ! Covid19
कोरोनावायरस ! Covid19Social Media

Covid19 ! देश में कोरोना से हालात चिंताजनक, अब तक 5,406 की मौत

कोरोनावायरस से देश मे हालात गंभीर हैं। केंद्र सरकार द्वारा दी गई राहत के साथ लॉकडाउन 4 जारी हैं। कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। यह आंकड़ा 1लाख 50 हजार के पार हैं।जाने कोरोना से देश की स्थिति..

राज एक्सप्रेस। भारत में कोरोनावायरस का कहर दिनोंदिन तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। देश- दुनिया में कोरोना संक्रमितों से 10 वें नम्बर पर आ चुका हैं। अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,90,536 हो चुकी है, जबकि 5,406 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 91,621 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए देश में केंद्र सरकार की तरफ से कुछ विशेष राहत के साथ लॉकडाउन 4 जारी हैं जो कि 31 मई तक जारी रहेगा।

लॉकडाउन 4 के आखिरी दिन देशभर में 8 हजार 677 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं, साथ ही 221 मरीजों ने दम तोड़ा हैं। रविवार को देश मिले कोरोना संक्रमितो से यह आंकड़ा 1 लाख 90 हजार 536 हो गया हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 5 हजार 406 हो चुका हैं। रविवार लॉकडाउन 4 के आखिरी दिन महाराष्ट्र में 89, दिल्ली में 57, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 13, पश्चिम बंगाल में 8, मध्यप्रदेश में 7, तेलंगाना में 5, उत्तरप्रदेश में 4, राजस्थान, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में 2-2, पंजाब में 1 मरीज ने दम तोड़ा हैं।

राजस्थान में 76 नए COVID19 के पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है।

देश में शनिवार को 8,301 कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई हैं, जिससे संक्रमितो का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 81 हजार 796 हो गया हैं। वहीं 205 लोगों ने दम तोड़ा जिससे मौत का आंकड़ा 5,185 हो गया हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में 99, गुजरात में 27, दिल्ली में 18, यूपी में 12, राजस्थान और मध्यप्रदेश में 9-9, पश्चिम बंगाल में 7, तमिलनाडु, बिहार और तेलंगाना में 6-6, पंजाब में 2, कर्नाटक, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड में 1-1 संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा।

हरियाणा में 202 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई हैं। राज्य में अब तक कुल केस की संख्या 1923 हो गई है। जिनमें 932 सक्रिय मामले हैं। 20 लोगो की मौत हो चुकी है: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 297 लोग संक्रमित हुए है। जबकि 5 मरीजो कि मौत हो चुकी है, साथ ही 86 ठीक हो चुके हैं: हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में 45 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 8414 हो चुकी है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

देश में शुक्रवार को 8 हजार 101 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं। वहीं 269 लोगों ने दम तोड़ा हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 73 हजार 458 पहुंचा है, जबकि 4,980 लोगो की मौत हो चुकी हैं।

असम में 30 नए कोरोना से संक्रमितो की पुष्टि हुई हैं। राज्य में अब तक कुल केस की संख्या 910 हो गई हैं। सक्रिय केस की संख्या 800 है: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

कर्नाटक में गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक 178 नए COVID19 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कुल केस 2, 711 हैं, जिनमें 1793 सक्रिय मामले शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

हिमाचल प्रदेश में COVID19 के 9 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। राज्य में अब तक कुल संक्रमित 290 हैं, जिनमें 208 सक्रिय मामले शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

देश में कोरोनावायरस से संक्रमितो का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 65 हजार 362 पहुंचा। गुरुवार को 176 मरीजों ने जान गवाई जिससे मौत का आंकड़ा 4,710 हो गया हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में 85, गुजरात में 22, उत्तरप्रदेश में 15, दिल्ली में 13, तमिलनाडु में 12, मध्यप्रदेश में 8, राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, तेलंगाना में 4, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, आंध्रप्रदेश और केरल में 1-1 संक्रमित की मौत हुई हैं।

मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना वायरस की स्थिति

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 344 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं साथ ही 6 लोगो मौतें हुई हैं। राज्य में अब तक कुल पॉजिटिव केस 4,536 हैं,जबकि 229 संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है: स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में, 131 पुलिस कर्मियों ने COVID19 पॉजिटिव की पुष्टि की गई हैं और 2 की मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र पुलिस में पॉजिटिव केस की कुल संख्या 2095 है, जिसमें 22 की मौत हो गई है: महाराष्ट्र पुलिस

हिमाचल प्रदेश में 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। वहीं चंडीगढ़ में 6 नए कोरोना से संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं।

ओडिशा में 67 नए COVID19 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 1660 है: ओडिशा स्वास्थ्य विभाग

देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 1 लाख 57 हजार 777 हो गया हैं। बुधवार को देश मे 181 लोगों की मौत से यह आंकड़ा 4,528 हो गया हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में 105, गुजरात में 23, दिल्ली में 15, मध्यप्रदेश में 8, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 6-6, यूपी में 5, कर्नाटक में 3, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 2-2, आंध्रप्रदेश और बिहार में 1-1 की मौत हुई हैं।

असम में COVID19 के 60 नए मामले आज सामने आए। राज्य में अब तक पॉजिटिव केस 774, जबकि 4 मौतें हो चुकी हैं। राज्य में अब 705 सक्रिय मामले हैं: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

राजस्थान में 35 नए COVID19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 7680 है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

देश में पिछले 24 घंटों में 6,387 नए COVID19 मामलों की पुष्टि हुई और 170 मौतों हो चुकी हैं। देश मे अब तक 83,004 सक्रिय मामलों हैं वहीं 64,425 लोग ठीक किए गए और 4,337 मौतों के साथ ही 1,51,767 पोसिटिव केस हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में, 75 नए पुलिसकर्मियों में COVID19 की पुष्टि हुई हैं: महाराष्ट्र पुलिस

देश में कोरोना का 1 लाख 51 हजार 973 हो गया हैं। मंगलवार को 170 संक्रमितों के दम तोड़ने से मौत का  आंकड़ा 4,344 हो गया हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में 97, गुजरात मे 27, दिल्ली में 12, तमिलनाडु में 9, उत्तरप्रदेश में 8, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5, राजस्थान में 3, बिहार, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा हैं।

दिल्ली में 412 नए COVID19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रयाजधानी में कुछ केस अब तक 14,465 हो गए हैं। 288 की मौत हो चुकी हैं: स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, दिल्ली

राजस्थान में 76 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। राज्य में कोरोना का आंकड़ा अब तक 7376 पहुंचा।

देश में कोरोना से सोमवार को 146 संक्रमितों की मौत हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र के 60, गुजरात के 30, दिल्ली के 15, मध्यप्रदेश के 10, उत्तरप्रदेश के 8, तमिलनाडु के 7, पश्चिम बंगाल के 6, तेलंगाना के 3, जम्मू कश्मीर, बिहार और कर्नाटक के 2-2, उत्तराखंड के 1 व्यक्ति ने दम तोड़ा। वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 44 हजार 868 हो गया हैं।

पंजाब में आज 21 नए COVID19 के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव केस की कुल संख्या 2081 हो गई है। राज्य में अब 128 सक्रिय मामले हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, पंजाब सरकार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और सोलन जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने बढ़ने की आशंका के मद्देनजर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू को 30 जून तक बढ़ाया गया हैं।

राजस्थान में 145 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल पॉजिटिव केस अब तक 7173 हैं। मौत का आंकड़ा 163 है। राज्य में अब 3150 सक्रिय मामले हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

देशभर में सोमवार से घरेलू उड़ाने शुरू की गई हैं। यह उड़ाने पूरे दो महीने बंद रहने के बाद आज यानि सोमवार से शुरू हुई हैं। वहीं रेल मंत्रालय से निर्णय लिया कि देश में 1 जून से 200 पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएंगी। जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।

देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 2,286

गुजरात - 1,038

मध्यप्रदेश - 350

पश्चिम बंगाल - 317

दिल्ली - 473

राजस्थान - 195

उत्तरप्रदेश - 217

तमिलनाडु - 176

आंध्रप्रदेश - 62

तेलंगाना - 82

कर्नाटक - 51

पंजाब - 45

जम्मू- कश्मीर - 28

हरियाणा - 20

बिहार - 21

ओडिशा - 9

केरल - 10

झारखंड - 5

हिमाचल प्रदेश - 6

असम - 4

चंडीगढ़ - 4

उत्तराखंड - 5

मेघालय - 1

छत्तीसगढ़ - 1

देशभर के किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमित मरीज:-

महाराष्ट्र- 67,655, मध्यप्रदेश- 8089, दिल्ली- 19,844, तेलंगाना- 2698,

गुजरात- 16,794, केरल- 1270, उत्तरप्रदेश- 8075,

कर्नाटक- 3221, तमिलनाडु- 22,333 पंजाब- 2263,

पश्चिम बंगाल- 5501, आंध्रप्रदेश- 3571, जम्मू-कश्मीर- 2446,

राजस्थान- 8831, बिहार- 3807, हिमाचल प्रदेश- 330,

हरियाणा- 2091, लद्दाख- 77, चंडीगढ़- 293,

छत्तीसगढ़- 492, असम- 1273, अंडमान निकोबार- 33,

गोवा- 71, उत्तराखंड- 907, ओडिशा- 1948, मेघालय- 27,

झारखंड- 610, मणिपुर- 71, मिजोरम- 1,

अरुणाचल प्रदेश- 1, पांडुचेरी- 57, त्रिपुरा- 316,

सिक्किम- 1, नागालैंड- 43 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com