कोरोनावायरस ! Covid19
कोरोनावायरस ! Covid19Social Media

Covid19 ! भारत में संक्रमण से 4,016 की मौत, लॉकडाउन 4 जारी

भारत में कोरोनावायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन 4 जारी हो गया है, जो कि 31 मई तक चलेगा। कोरोना के चलते देश के हालात गंभीर। केंद्र की तरफ से कुछ राहत के साथ जारी रहेगा लॉकडाउन। जाने देश की स्थिति..

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस अपने पैर पसार चुका हैं। कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेज़ी बढ़ता जा रहा है। देश- दुनिया में कोरोना संक्रमितों से 11वें नम्बर पर आ चुका हैं। अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,38,208 हो चुकी है, जबकि 4,016 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 57,464 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से जारी हुआ जो कि 31 मई तक जारी रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा कुछ विशेष राहत के साथ यह लॉकडाउन लागू रहेगा।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 38 हजार 208 पहुंचा। रविवार को 148 ने दम तोड़ा, इससे मौत का आंकड़ा 4,016 हो गया हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 3,041 मरीजों की पुष्टि से संक्रमितो का आंकड़ा 50,000 पार हो गया हैं। आज महाराष्ट्र में 58, दिल्ली में 30, गुजरात में 29, मध्यप्रदेश में 9, तमिलनाडु में 8, तेलंगाना में 4, पश्चिम बंगाल में 3, उत्तराखंड में 2, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, झारखंड और केरल में 1-1 संक्रमित की मौत हुई हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में 508 नए कोरोना पॉजिटिव केसों के साथ अब तक कुल केस 13,418 है: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में 52 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कुल संक्रमित केसों की संख्या 6794 हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख 31 हजार 385 पहुंचा। शनिवार को 142 लोगों की मौत से जान गवाने वालो का 3,686 हो गया हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में 60, गुजरात में 27, दिल्ली में 23, मध्यप्रदेश में 9, राजस्थान में 7, तमिलनाडु में 5, पश्चिम बंगाल में 4, उत्तरप्रदेश में 3, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई हैं।

गौतमबुद्ध नगर में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है, जिले में कुल पॉजिटिव केस 323 हो गए: जिला अधिकारी, गौतमबुद्धनगर जिला

यूपी में कोरोना वायरस के सक्रिय केस अब तक 2332 हो चुके हैं। साथ ही 3335 लोग स्वस्थ हो गए हैं जबकि 152 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है: उत्तर प्रदेश के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद

दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में 591 कोरोना के नए केस की पुष्टि हुई हैं। दिल्ली में कुल केसों की संख्या बढ़कर 12,910 हो गई, जिसमें 6412 सक्रिय मामले शामिल हैं: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में 48 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। राज्य में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 6542 हुईं, जबकि सक्रिय मामले 2695 तक बढ़े: राज्य स्वास्थ्य विभाग

देश में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 24 हजार 462 पहुंचा। शुक्रवार को 128 की मौत के साथ ही जान गवाने वालो का आंकड़ा 3,712 पहुंचा। आज महाराष्ट्र में 63, गुजरात में 29, दिल्ली में 14, पश्चिम बंगाल में 6, तमिलनाडु में 4, तेलंगाना में 3, राजस्थान, बिहार और हरियाणा में 2-2, मध्यप्रदेश, केरल और आंध्रप्रदेश में 1-1 की मौत हुई हैं।

बीएसएफ के पिछले 24 घंटों में 24 नए कोरोना वायरस से संक्रमित की पुष्टि हुई है। बीएसएफ में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 108 है: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)

कर्नाटक में कोरोना के बढ़े केस। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1710 हो गई है। 1080 सक्रिय केस हैं: स्वास्थ्य विभाग, कर्नाटक

राजस्थान में कोरोना के 54 नए केसों की पुष्टि हुई हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब तक 6281 है, जिसमें 2587 सक्रिय केस हैं और 152 मौतें हो चुकी हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

ओडिशा में 86 नए COVID19 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीज 1189 हैं: ओडिशा स्वास्थ्य विभाग

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 18 हजार 222 पहुंचा। गुरुवार को 148 संक्रमित मरीजों की जान गई, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,584 पहुंचा। आज महाराष्ट्र में 64, गुजरात में 24, दिल्ली में 18, उत्तरप्रदेश में 11, तमिलनाडु में 7, पश्चिम बंगाल में 6, तेलंगाना में 5, मध्यप्रदेश में 4, राजस्थान में 4, जम्मू कश्मीर में 2, आंध्रप्रदेश, पंजाब और ओडिशा में 1-1 की मौत हुई हैं।

कर्नाटक में मिले कोरोना के 116 पॉजिटिव केस

राजस्थान में COVID19 के 83 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं और 3 की मौतें हुईं। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब तक 6098 है, जिसमें 2527 सक्रिय मामले और 150 मौतें हो चुकी है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 1 लाख 12 हजार 002 हो चुकी हैं। वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 3,434 पहुंचा। बुधवार को देश मे 132 लोगो ने दम तोड़ा। जिसमें महाराष्ट्र के 65, गुजरात के 30, दिल्ली के 10, मध्यप्रदेश के 9, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के 4-4, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के 3-3, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, ओड़िशा के 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के 9 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है।

राजस्थान में COVID19 के 61 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। राज्य में अब तक संक्रमितो कि संख्या 5906 है, जिसमें 2409 सक्रिय मामले है। 143 की मौतें हो चुकी हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 6 हजार 935 पहुंची। मंगलवार को 147 लोगों ने दम तोड़ा जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,303 पहुंचा। मंगलवार को महाराष्ट्र में 76, गुजरात में 25, दिल्ली में 8, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6-6, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में 5-5, तेलंगाना में 4, कर्नाटक और तमिलनाडु में 3-3, जम्मू कश्मीर, आंध्रप्रदेश में 2-2, पंजाब और ओडिशा में 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के अब तक 90 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है, जबकि 3 लोगो की मौत हो चुकी है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक में कोरोना के 127 नए केसों की पुष्टि हुई हैं। राज्य में संक्रमितो का आंकड़ा बढ़कर 1373 पहुंचा।

बिहार में 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब तक 1442 हो चुकी हैं: 

देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार। लॉकडाउन-4 के पहले दिन कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1,00,340 पहुंचा। सोमवार को कोरोना से 130 लोगों की मौत हुई हैं। जिसमें महाराष्ट्र में 51, गुजरात में 35, दिल्ली में 12, राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश में 6-6, मध्यप्रदेश में 4, तमिलनाडु में 3, पंजाब और जम्मू कश्मीर में 2-2, बिहार और असम में 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई हैं।

कर्नाटक में पिछले 24 घण्टों में 99 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 678 तक पहुंच गई। 37 की मौत हो चुकी है: कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग

राज्य में कोरोना के 29 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं। जिसमें से 21 विदेश से वापस लाए गए थे, 7 अन्य राज्यों से थे, और 1 संपर्क के माध्यम से संक्रमित हो गया: पिनारयी विजयन, केरल मुख्यमंत्री

देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 1,635

गुजरात - 858

मध्यप्रदेश - 290

पश्चिम बंगाल - 272

राजस्थान - 161

दिल्ली - 261

उत्तरप्रदेश - 155

आंध्रप्रदेश - 56

तमिलनाडु - 112

तेलंगाना - 53

कर्नाटक - 42

पंजाब - 40

जम्मू- कश्मीर - 21

हरियाणा - 16

बिहार - 11

केरल - 6

झारखंड - 4

हिमाचल प्रदेश - 4

असम - 4

ओडिशा - 7

मेघालय - 1

उत्तराखंड - 3

पुडुचेरी - 1

चंडीगढ़ - 4

देशभर के किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमित मरीज:-

महाराष्ट्र- 50,231, मध्यप्रदेश- 6665, दिल्ली- 13,418, तेलंगाना- 1854,

गुजरात- 14,063, केरल- 848, उत्तरप्रदेश- 6017,

कर्नाटक- 2089, तमिलनाडु- 16,277, पंजाब- 2060

पश्चिम बंगाल- 3667, आंध्रप्रदेश- 2780, जम्मू-कश्मीर- 1621,

राजस्थान- 7028, बिहार- 2574, हिमाचल प्रदेश- 203,

हरियाणा- 1184, लद्दाख- 52, चंडीगढ़- 256,

छत्तीसगढ़- 214, असम- 379, अंडमान निकोबार- 33,

गोवा- 66, उत्तराखंड- 317, ओडिशा- 1336, मेघालय- 14

झारखंड- 370, मणिपुर- 32, मिजोरम- 1,

अरुणाचल प्रदेश- 1, पांडुचेरी- 23, त्रिपुरा- 192,

सिक्किम- 1 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co