देश में कोरोना वायरस! COVID-19
देश में कोरोना वायरस! COVID-19Social Media

कोरोनावायरस! देश में कोरोना, 827 की मौत

कोरोना देशभर में तेज़ी से बढ़ता जा रहा हैं। कोरोना महामारी के सकंट से देश में लॉकडाउन पॉर्ट-2 '15 अप्रैल से 3 मई' तक लागू किया गया है। जाने इस देश मे कोरोना की लाइव रिपोर्ट...

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या 26,468 हो चुकी है, जबकि 827 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 6024 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने सम्पूर्ण देश में 19 दिन का लॉकडाउन और बढ़ाया है, जो 3 मई को खत्म होगा। देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है।

देश में शनिवार को 41 लोगों ने दम तोड़ा। इसमें महाराष्ट्र के 17, मध्यप्रदेश के 10, गुजरात के 6, यूपी के 2, आंध्रप्रदेश के 2, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर के 1-1 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 26, 285 हो गया है।

गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि सिर्फ सामान बेचने वाली दुकानें ही खुलेंगी। सैलून और शराब की दुकानों को खुलने की अनुमति नहीं होगी। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (गृह मंत्रालय) पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि सैलून की दुकानें सेवा मुहैया कराती हैं। हमारा आदेश उन दुकानों पर लागू होता है जो सामान बेंचती हैं। नाई की दुकानें और हेयर सैलून खोलने का कोई आदेश नहीं है। शराब की दुकानें खोलने का भी कोई आदेश नहीं है।

आज से देश भर में सभी दुकानें खुल जाएंगी। गृहमंत्रालय ने देर रात लॉकडाउन -2 में रियायत का आदेश जारी किया है। इस आदेश में सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई। लेकिन मॉल्स और शॉपिंग क़ॉम्प्लेक्स को अभी इंतजार करना होगा। गृह मंत्रालय ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा है। दुकानों में अब आधे स्टाफ होंगे, जो ना सिर्फ आपस में दूरी बनाए रखेंगे बल्कि मास्क भी पहनेंगे।

कोरोना संक्रमण के चलते देश मे शुक्रवार को 49 लोगों ने दम तोड़ा। इससे देश में मौत का आंकड़ा 780 को गया है। वहीं महाराष्ट्र में 301, गुजरात में 127 और मध्यप्रदेश में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 18, गुजरात में 15, मध्यप्रदेश में 6, पश्चिम बंगाल में 3, राजस्थान, आन्ध्रप्रदेश और तमिलनाडु में 2-2 मरीजों की मौत हुईं हैं। केरल के मल्लपुरम में चार महीने के बच्चे ने कोरोना से अपना दम तोड़ा है।

देश में आज यानि शुक्रवार को अब तक 5 लोगों ने दम तोड़ा। इसमें राजस्थान के 2, आंध्रप्रदेश के 2 और एक केरल में चार महीने के बच्चे की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 735 हो गया है।

केरल में चार महीने के बच्चे की कोरोना के कारण मौत हो गई है। उसका कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बच्चे में 22 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी। बच्चे को हार्ट प्रॉब्लम की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन बाद में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिली। केरल में कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

  • देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 323

मध्यप्रदेश - 99

दिल्ली - 54

गुजरात - 133

तेलंगाना - 25

राजस्थान - 34

तमिलनाडु - 23

आंध्रप्रदेश - 31

पंजाब - 17

उत्तरप्रदेश - 27

कर्नाटक - 18

पश्चिम बंगाल - 18

जम्मू- कश्मीर - 6

हरियाणा - 5

केरल - 4

हिमाचल प्रदेश - 2

झारखंड - 3

बिहार - 2

असम - 1

ओडिशा - 1

चड़ीगढ़ - 2

मेघालय - 1

  • देशभर के किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमित मरीज:-

महाराष्ट्र- 7628, मध्यप्रदेश- 1945, दिल्ली- 2625, तेलंगाना- 990

गुजरात- 3071, केरल- 458, उत्तरप्रदेश- 1793,

कर्नाटक- 500, तमिलनाडु- 1821, पंजाब- 308,

पश्चिम बंगाल- 611, आंध्रप्रदेश- 1016, जम्मू-कश्मीर- 494,

राजस्थान- 2141, बिहार- 251, हिमाचल प्रदेश- 40

हरियाणा- 287, लद्दाख- 18, चंडीगढ़- 26

छत्तीसगढ़- 37, असम- 36, अंडमान निकोबार- 33,

गोवा- 7, उत्तराखंड- 48, उड़ीसा- 103, मेघालय- 12

झारखंड- 67, मणिपुर- 2, मिजोरम- 1,

अरुणाचल प्रदेश- 1, पांडुचेरी- 8, त्रिपुरा- 2,

नागालैंड- 1, सिक्किम में लॉकडाउन किया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co