कोरोनावायरस! भारत में COVID-19 की स्थिति
कोरोनावायरस! भारत में COVID-19 की स्थितिSocial Media

कोरोना वायरस! भारत में COVID-19 की स्थिति, देश में 13 की मौत

कोरोना वायरस से भारत में 13 की मौत, COVID-19 से बचाव के लिए देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन, देश की स्थिति जानें इस रिपोर्ट में...

राज एक्सप्रेस। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 623 हो गई है, जबकि 13 लोगो की मौत हो चुकी है। कोरोना से गुजरात में दूसरी मौत हुई है। यहां पर 85 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में 119 और केरल में 116 कोरोना के केस मिले हैं।

कश्मीर में कोरोना वायरस के 4 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

केरल में 118 कोरोना संक्रमित मरीज हो गए हैं।

दिल्ली सरकार ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के 5 नए केस आए हैं। जिसके बाद यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 35 हो गई है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। उज्जैन में आज यानि बुधवार सुबह महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामला सामने आया था। राज्य में अब 14 कोरोना के संक्रमित मरीज हैं, जबकि 1 की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना से संक्रमित दूसरा पॉजिटिव केस सामने आया है। राज्य में कोरोना का आंकड़ा अब तक 15 हो चुका है।

कोरोना वायरस से नोएडा में एक मरीज हुआ ठीक।

कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और केरल राज्य प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में 112 और केरल में 105 केस सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के चलते पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक, कोरोना और जरुरी सेवाओं पर चर्चा हुई साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाकर हुई बैठक।

कोरोनावायरस के चलते पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक
कोरोनावायरस के चलते पीएम मोदी की कैबिनेट बैठकSocial Media

महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है।

आज यानि बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है। वहीं गुजरात में आज बुधवार को तीन नए मामले सामने आए हैं, अहमदाबाद में एक महिला, सूरत-वड़ोदरा में एक-एक पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। गुजरात में कोरोना के मरीजों की संख्या 38 हो गई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कोरोना वायरस का एक और मामला आया है। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस के 36 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।

आज यानि बुधवार सुबह प्रदेश के इंदौर में 4 और उज्जैन में 1 पॉज़िटिव मरीज की पुष्टि हुई है।

पीएम मोदी के 21 दिन सम्पूर्ण देश मे लॉकडाउन के दौरान कुछ आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है यानि सब्जी, राशन, दवा, फल की दुकानें खुली रहेंगी। बैंक, इंश्योरेंस दफ्तर और एटीएम खुले रहेंगे। पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, गैस रिटेल खुले रहेंगे। अस्पताल, डिस्पेंसरी, क्लीनिक, नर्सिंग होम खुले रहेंगे। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दफ्तर खुले रहेंगे, इंटरनेट, ब्रॉडकास्ट और केबल सर्विस जारी रहेगी।

कोरोना से बुधवार यानि आज सुबह तमिलनाडु में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है। मरीजों की संख्या की बात करें तो बुधवार सुबह तक 560 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 18 हो गई है। यहां पर कोरोना वायरस के तीन और नए मामले सामने आए हैं। न्यूजीलैंड से लौटे 65 साल के एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र में संख्या 107 और केरल में 105 हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम सम्बोधन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया बड़ा ऐलान कहा- आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन। कोरोना वायरस से हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए संपूर्ण देश में पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन होने जा रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा।

गुजरात में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 35 हो गई है। राजकोट में 3 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस के 2 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के मरीजों संख्या 11 हो गई है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में सभी पार्कों में 24 मार्च से 15 अप्रैल तक आम लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पार्क में केवल कर्मचारी ही जायेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 40 घंटों में दिल्ली में COVID-19 के लिए किसी भी नए रोगी का परीक्षण सकारात्मक नहीं किया गया है। 30 मरीजों में से कुछ मरीज घर चले गए हैं। अभी केवल 23 मरीज हैं। उन्होंने कहा कि, यह एक अच्छी खबर है लेकिन हमें खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि लड़ाई अभी जारी है। कभी भी संख्या बढ़ सकती है। हमें सतर्क रहना चाहिए।

महाराष्ट्र में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 107 हो गई है।

कोरोना के चलते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। शाम 5 बजे से ये लागू रहेगा।

श्रीनगर में कोरोना के दो नए केस आए हैं, इसमें से एक विदेश यात्रा करके लौटा है।

दिल्ली के नोएडा में कोरोना वायरस का एक संक्रमित मिला है। वहीं मध्य प्रदेश में ग्वालियर और शिवपुरी में 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है। इसके पहले 6 जबलपुर और 1 भोपाल में संक्रमित मरीज मिला है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 2 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक ग्वालियर का है, जो हाल ही में खजुराहो से लौटा था। दूसरा शिवपुरी का रहने वाला, जो पिछले दिनों दुबई से लौटा था।

देशभर में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 623 हो गई, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 119 मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद केरल में 116 हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों में पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की गई है। 5 राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है। देशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करवाने के लिए पुलिस सड़कों पर है। पुलिस बैरिकेडिंग कर सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को आने-जाने की इजाजत दे रही है।

आपको बता दें कि कोरोना के चलते और देशभर की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा की 55 सीटों के लिए होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 5 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम किसी भी हालत में स्थिति को बेकाबू न होने दें। इसमें सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है।

देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 3

दिल्ली - 1

कर्नाटक - 1

पंजाब - 1

बिहार - 1

प.बंगाल - 1

गुजरात - 2

हिमाचल प्रदेश - 1

तमिलनाडु - 1

मध्यप्रदेश - 1

देशभर के किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमित मरीज

महाराष्ट्र - 119, केरल - 116, कर्नाटक - 51

राजस्थान - 36, उत्तर प्रदेश - 38, तेलंगाना - 32

दिल्ली - 38, गुजरात - 35, हरियाणा- 26,

पंजाब- 21, लद्दाख - 13, तमिलनाडु - 18,

चंडीगढ़ - 7, पश्चिम बंगाल- 7, आंध्रप्रदेश - 7

मध्यप्रदेश - 15, जम्मू-कश्मीर - 8, उत्तराखंड - 3

हिमाचल प्रदेश - 4, बिहार - 2, ओडिशा - 3

पुडुचेरी - 1, छत्तीसगढ़ - 1, मणिपुर - 1,

मिजोरम- 1 समेत झारखण्ड, गोवा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, में लॉकडाउन किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल सभी संभावित कोरोना वायरस रोगियों पर नजर रखे हुए है। सामुदायिक निगरानी के माध्यम से देश के 1,87,000 से अधिक लोगों की निगरानी की जा रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com