कोरोनावायरस! भारत में कोरोना
कोरोनावायरस! भारत में कोरोनाSocial Media

कोरोनावायरस! भारत में कोरोना, 1151 की मौत

कोरोना देशभर में तेज़ी से बढ़ता जा रहा हैं। पीएम मोदी के आवाह्न पर देश में 'लॉकडाउन पॉर्ट-2' 3 मई को खत्म होगा या नहीं? जाने इस देश मे कोरोना की लाइव रिपोर्ट...

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या 34,780 हो चुकी गई है, जबकि 1151 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 9057 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने सम्पूर्ण देश में 19 दिन का लॉकडाउन और बढ़ाया है, जो 3 मई को खत्म होगा। देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है।

कोरोना वायरस का आंकड़ा देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण से देश मे 71 लोगों ने दम तोड़ा। जिसमें महाराष्ट्र के 27, मध्यप्रदेश के 7, गुजरात के 17, पश्चिम बंगाल के 11, राजस्थान के 3, तेलंगाना के 3, उत्तरप्रदेश के 1, पंजाब के 1, कर्नाटक के 1 मरीज की मौत हुई हैं।

कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा देश मे लगातार बढ़ता जा रहा हैं। गुरुवार को अब तक राजस्थान में 86, आंध्रप्रदेश में 71, पश्चिम बंगाल में 33, ओडिशा में 3 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

देश में बुधवार को 71 लोगो ने कोरोना संक्रमण से अपना दम तोड़ा। जिसमे महाराष्ट्र के 32, मध्यप्रदेश के 10, गुजरात के 16, यूपी के 5, राजस्थान के 3, तमिलनाडु के 2, दिल्ली में 2 ओर एक कर्नाटक का संक्रमित मरीज शामिल हैं। वहीं देश मे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 हजार 61 हो गई हैं, जबकि 1081 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हजार 625 हो चुकी हैं। बुधवार को मध्यप्रदेश में 94, आंध्रप्रदेश में 73, राजस्थान में 29, पश्चिम बंगाल में 28, उत्तरप्रदेश में 20, बिहार में 12, कर्नाटक में 9 और ओड़िशा में 4 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना संकट से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। इस बीच पंजाब सरकार ने राज्य में दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वहीं चार घंटों (7am-11am) के लिए कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा की गई है।

आंध्र प्रदेश में 73 नए पॉजिटिव केस सामने आए, राज्य में कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1332 है, जिसमें 31 मौतें और 287 डिस्चार्ज शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई:- राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत

राजस्थान में आज COVID-19 के 29 नए मामले सामने आए हैं। इस ही के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण की संख्या 2393 हो गई है, जबकि 52 लोगो की मौत हो चुकी हैं। 781 मरीज ठीक हो चुके हैं:- राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारियों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद कई दुकानों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया गया है।

देश में पिछले 24 घण्टों में कोरोना संक्रमण से 71 लोगो मे दम तोड़ा। मंगलवार को कोरोना से महाराष्ट्र में 31, गुजरात मे 19, मध्यप्रदेश में 10, उत्तरप्रदेश में 4, राजस्थान में 2, पश्चिम बंगाल में 2, जम्मू- कश्मीर, तेलंगाना, तमिलनाडु में 1-1 मरीज की मौत हुई हैं। इसके साथ ही देश में मौत का आंकड़ा 1011 हो गया हैं, जबकि 30 हजार 361 कोरोना संक्रमितो की संख्या हैं।

मध्यप्रदेश में अब तक COVID-19 पॉजिटिव केस की संख्या अब 2387 है, जिसमें इंदौर में 1372 पॉजिटिव केस, भोपाल में 458 पॉजिटिव केस और उज्जैन में 123 पॉजिटिव केस हैं। वही मौत का आंकड़ा 120 है: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग

28 अप्रैल शाम 5 बजे तक कर्नाटक में 523 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है, जबकि 20 लोगो की मौत हो चुकी हैं। कर्नाटक सरकार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग

राजस्थान में कोरोना वायरस के 66 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 13 जोधपुर से, 11 अजमेर से, 17 जयपुर से और 19 कोटा से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामले अब तक 2328 है, जबकि 51 लोगों की मौत हो चुकी है:- राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

देशभर में सोमवार को एक ही दिन में 27 मौत दर्ज हुई हैं। वहीं गुजरात मे 11, राजस्थान में 9, मध्यप्रदेश में 3, उत्तर प्रदेश में 1, कर्नाटक, जम्मू- कश्मीर और पंजाब में 1-1 मौत हुई हैं। इसके साथ ही देशभर में मौत का आंकड़ा 938 हो गया हैं, जबकि 26 हजार 246 केस हो गए हैं।

देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हजार 118 हो गई हैं। सोमवार को आंध्रप्रदेश में 80, राजस्थान में 49, पश्चिम बंगाल में 38, बिहार में 13, कर्नाटक में 8, ओडिशा में 5, हरियाणा में 3, झारखंड में 1 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रीयों के साथ लॉकडाउन पार्ट- 2 खत्म होने के 6 दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। इसमें मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गुजरात, कर्नाटक, मिजोरम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सीएम समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यो के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि लॉकडाउन से हमें लाभ मिला है। सामूहिक प्रयासों का असर अब दिख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच कोरोना संकट पर बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में लॉकडाउन और कोरोना संकट पर चर्चा होगी।

  • देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 459

मध्यप्रदेश - 137

दिल्ली - 56

गुजरात - 214

तेलंगाना - 28

राजस्थान - 58

तमिलनाडु - 27

आंध्रप्रदेश - 31

पंजाब - 20

उत्तरप्रदेश - 40

कर्नाटक - 21

पश्चिम बंगाल - 33

जम्मू- कश्मीर - 8

हरियाणा - 5

केरल - 4

हिमाचल प्रदेश - 2

झारखंड - 3

बिहार - 2

असम - 1

ओडिशा - 1

मेघालय - 1

  • देशभर के किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमित मरीज:-

महाराष्ट्र- 10,498, मध्यप्रदेश- 2625, दिल्ली- 3439, तेलंगाना- 1038

गुजरात- 4395, केरल- 498, उत्तरप्रदेश- 2211,

कर्नाटक- 565, तमिलनाडु- 2323, पंजाब- 480,

पश्चिम बंगाल- 758, आंध्रप्रदेश- 1403, जम्मू-कश्मीर- 614,

राजस्थान- 2582, बिहार- 422, हिमाचल प्रदेश- 40

हरियाणा- 339, लद्दाख- 22, चंडीगढ़- 74

छत्तीसगढ़- 40, असम- 42, अंडमान निकोबार- 33,

गोवा- 7, उत्तराखंड- 57, ओडिशा- 142, मेघालय- 12

झारखंड- 107, मणिपुर- 2, मिजोरम- 1,

अरुणाचल प्रदेश- 1, पांडुचेरी- 8, त्रिपुरा- 2,

सिक्किम में लॉकडाउन किया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com