कोरोना वायरस! भारत में लॉकडाउन की स्थिति, देश में 8 की मौत
कोरोना वायरस! भारत में लॉकडाउन की स्थिति, देश में 8 की मौत Social Media

कोरोना वायरस! भारत में लॉकडाउन की स्थिति, देश में 8 की मौत

कोरोना वायरस से भारत में 8 की मौत, COVID-19 से बचाव के लिए देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन किया गया, लॉकडाउन की स्थिति जानें इस रिपोर्ट में...

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। जिसके कारण 23 राज्यों में 434 संक्रमित मरीज मिले है। 75 जिलों को लॉकडाउन किया गया है। देश में एक दिन में इस संक्रमण से मुंबई, पटना और सूरत में तीन मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। प.बंगाल में 55 साल की महिला की सोमवार को मौत हुई। देश में इस बीमारी से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 434 हो गयी है।

कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलता हुआ देखकर रेलवे ने सभी यात्री ट्रेनों को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, इंदौर, देवास और ग्वालियर को लॉकडाउन कर दिया गया है। भोपाल में एक महिला को पॉज़िटिव पाया गया है। पंजाब और चंडीगढ़ भी 31 मार्च तक लॉकडाउन है। केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना प्रभावित 75 जिलों को लॉकडाउन किया जा चुका है।

देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 2

दिल्ली - 1

कर्नाटक - 1

पंजाब - 1

बिहार - 1

प.बंगाल - 1

गुजरात - 1

इस संक्रमण से शनिवार रात मुंबई और पटना में दो और मौतें हो गई हैं। मुंबई में जिस मरीज की मौत हुई उनकी उम्र 63 साल थी और पटना वाले की 38 साल। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली, पंजाब के नवांशहर और मुंबई में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वही सोमवार को पश्चिम बंगाल में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी है।

  • उत्तराखंड:- कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। सभी आवश्यक वस्तुओं के लिए शासन और प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की जाएगी।

  • उत्तरप्रदेश:- योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 3 जिले : गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर(नोएडा) और लखनऊ समेत 12 जिलों को लॉकडाउन किया।

  • महाराष्ट्र में 13 जिले : पिंपरी चिंचवड़, पुणे, मुंबई, नागपुर, यवतमाल, नवी मुंबई, कल्याण, अहमदनगर, रायगढ़, ठाणे, उल्हासनगर, औरंगाबाद और रत्नागिरि।

  • राजस्थान और पंजाब को पूर्ण रूप से 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।

  • मध्यप्रदेश के 15 जिले : भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, बैतूल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, इंदौर, देवास, और छिंदवाड़ा।

  • आंध्र प्रदेश :- प्रदेश के 3 जिले प्रकासम, विजयवाड़ा, विज़ाग को लॉकडाउन किया गया है।

  • दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से बचाव के लिए 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया है।

  • हरियाणा :- हरिणाया सरकार ने 7 जिलों को लॉकडाउन किया है।

  • छत्तीसगढ़ :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

  • चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से लॉकडाउन किया गया है।

  • गुजरात के 5 जिले :- राजकोट, गांधीनगर, सूरत, वड़ोदरा, अहमदाबाद।

  • कर्नाटक के 5 जिले :- बैंगलोर, चिक्काबल्लापुर, मिसरे, कोडागु, कलबुर्गी।

  • बिहार :- बिहार के 38 जिलों को लॉकडाउन किया गया है।

  • जम्मू-कश्मीर में 20 जिलों में लॉकडाउन।

  • झारखंड में 24 जिलों को लॉकडाउन किया गया है।

  • केरल में पूर्ण रूप से 31 मार्च तक लॉकडाउन।

  • तेलंगाना में 30 संक्रमित मरीज मिलने बाद लॉकडाउन।

  • तमिलनाडु में पूर्ण रूप से लॉकडाउन।

  • लद्दाख में 13 संक्रमित मरीज मिलने से लॉकडाउन हुआ केंद्र शासित राज्य।

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया लॉकडाउन का ऐलान, साथ ही पीएम मोदी को पत्र लिखकर राज्य में सभी विमानों की लैंडिग पर रोक की मांग की है। राज्य में 7 संक्रमण मरीज पाए गए है।

  • ओडिशा को भी 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश में 2 संक्रमित मरीज मिलने के बाद लॉकडाउन हुआ राज्य।

  • पुड्डूचेरी में लॉकडाउन के साथ ही कर्फ्यू भी।

  • असम सरकार ने भी लॉकडाउन का फैसला लिया है। मंगलवार शाम 6 बजे से 31 मार्च राज्य लॉकडाउन रहेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com