अब यूरोप भी आया कोरोना वायरस की चपेट में, चीन में 41 लोगों की मौत

रहस्यमयी कोरोना वायरस महामारी की तरह फैलता जा रहा है। अब इस वायरस ने यूरोप को भी चपेट में ले लिया है।
अब यूरोप भी आया कोरोना वायरस की चपेट में
अब यूरोप भी आया कोरोना वायरस की चपेट मेंSocial Media

राज एक्सप्रेस। रहस्यमयी कोरोना वायरस महामारी की तरह फैलता जा रहा है। तेज रफ़्तार से बढ़ रहे इस वायरस ने चीन के बाद हांगकांग, मकाउ, ताइवान, जापान, द कोरिया, यूके, सिंगापुर, अमेरिका, थाइलैंड और वियतनाम में भी अपनी दस्तक दे दी है। अब ताजा मामला यूरोप में सामने आया है। अब इस वायरस ने यूरोप को भी चपेट में ले लिया है।

यूरोप में पहला मामला :

यह यूरोप में वायरस का पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री एग्निस बुजिन ने दो मामलों की पुष्टि की। बता दें कि, फ्रांस में कोरोना वायरस से पीड़ित 3 लोगों की पुष्टि की गयी है। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने बताया कि, पहला मामला साउथवेस्टर्न सिटी में पाया गया। दूसरा केस पेरिस में मिला। कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरा शख्स पीड़ितों का एक रिश्तेदार है।

फ्रांस में इस वायरस की चपेट में आया 48 वर्षीय एक व्यक्ति बुधवार को यहां आने से पहले वुहान से होकर गुजरा था, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य व्यक्ति पेरिस में अस्पताल में भर्ती है। मंत्री ने बताया कि, वह व्यक्ति भी चीन गया था।

चीन में 41 लोगों की मौत :

वहीं, चीन ने बताया कि, कोरोना वायरस से अब तक वहां 41 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि, जानलेवा कोरोना वायरस का अभी तक कोई विशेष इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। साथ ही लोगों से घर पर रहने की सलाह दी गई है। चीन में 1 दर्जन से ज्यादा शहर लॉकडाउन किए गए हैं। इस वायरस ने विश्वभर को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि यह वायरस SARS (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) से काफी मिलता जुलता है।

भारत में अलर्ट:

आपको बता दें कि, भारत के चार शहरों में 11 लोगों को चीन से लौटने के बाद निगरानी में रखा गया है, जिनमें नए कोरोना वायरस के हल्के लक्षण मिले हैं। कोरोना वायरस के मामले में भारत में 96 विमानों के 20 हजार यात्रियों की थर्मल जांच की गई है। चीन के बाद सिंगापुर में भी कोरोना वायरस का मामला सामने आने की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी पुष्टी की है। सिंगापुर में यह वायरस पाए जाने के बाद अब भारत सरकार ने भी सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। इसी के तहत अलग-अलग देशों से आ रहे 20 हजार से अधिक विमान यात्रियों की विशेषज्ञों द्वारा गहन थर्मल जांच की गई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

कोरोना वायरस की न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com