कोरोनावायरस ! Covid19
कोरोनावायरस ! Covid19Social Media

Covid19 ! देश में अब तक 3022 की मौत, 18 मई से लॉकडाउन- 4 लागू होगा

भारत में कोरोनावायरस से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के चलते हुए भी देश की हालात गंभीर। केंद्र की तरफ से कुछ राहत के साथ जारी रहेगा लॉकडाउन। जानें इस रिपोर्ट में कोरोना से देश की स्थिति....

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेज़ रफ़्तार के साथ बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 95,475 हो चुकी है, जबकि 3,022 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 36,731 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन का तीसरा दौर जारी है जो कि 17 मई तक जारी रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा कुछ विशेष राहत के साथ 18 मई से लॉकडाउन 4 लागू होगा जो कि 31 मई तक जारी रहेगा।

देश में कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन 3 के अंतिम दिन कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 95,475 पहुँचा। रविवार को सबसे ज्यादा 149 संक्रमितों की कोरोना से जान गई। इसमें महाराष्ट्र- 63, गुजरात- 34, दिल्ली- 19, उत्तरप्रदेश- 8, पश्चिम बंगाल- 6, मध्यप्रदेश- 5, तमिलनाडु- 4, पंजाब- 3, राजस्थान- 2, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, ओड़िशा में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। सोमवार 18 मई से लॉकडाउन 4 जारी होगा जो कि 14 दिनों का रहेगा। यानि लॉकडाउन 18 मई से जारी होकर 31 मई तक चलेगा।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब और मिजोरम में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन। अनुमान है कि देश मे 18 मई से 14 दिन का रहेगा लॉकडाउन- 4।

पिछले 24 घंटों में 422 नए COVID19 केस सामने आए हैं। दिल्ली मे कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या अब तक 9755 है: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग

ओड़िशा में 91 नए COVID19 पॉजिटिव केस पाए गए, राज्य में पॉजिटिव केस की कुल संख्या 828 हो गई, जबकि मौत की संख्या 5: ओडिशा स्वास्थ्य विभाग

देश में शनिवार को कोरोना वायरस से 104 संक्रमितों की जान गई। वहीं कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 90,345 पर पहुंचा। अनुमान 21 मई तक यह आंकड़ा होगा 1 लाख पार होगा। शनिवार को महाराष्ट्र में 67, गुजरात में 19, पश्चिम बंगाल में 7, दिल्ली में 6, तमिलनाडु में 3, आंध्रप्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिससे अब तक कुल 2,857 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में आज COVID19 के 23 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कुल केस की संख्या 1079 है। जबकि 36 की मौतें हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

बिहार में 46 अधिक COVID19 मामले दर्ज, राज्य में कुल मामलों की संख्या 1079: संजय कुमार, राज्य प्रधान स्वास्थ्य सचिव

झारखंड के हजारीबाग में 3 और पूर्वी सिंहभूम में 1 व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल केस की संख्या बढ़कर 215 हो गई हैं: नितिन मदन कुलकर्णी, स्वास्थ्य सचिव, झारखंड

राजस्थान में आज सुबह 9 बजे तक Coronavirus के 91 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल केस की संख्या 4838 है, जिनमें से 1941 मामले सक्रिय हैं। जबकि 125 की मौत हो चुकी है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

दुनियाभर में 85 हजार पार कोरोना पॉजिटिव केसों के साथ भारत पहुंचा 11वे नम्बर पर। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 85 हजार 546 हो गया है, जबकि 2,746 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण से 97 लोगों की मौत हुई हैं। जिसमें महाराष्ट्र के 49, गुजरात के 20, पश्चिम बंगाल के 10, दिल्ली के 8, तमिलनाडु के 5, मध्यप्रदेश और हरियाणा के 2-2, कर्नाटक के 1 संक्रमित की मौत हुई हैं।

कर्नाटक में 45 नए COVID19 मामले 14 मई, शाम 5 बजे से 12 बजे तक दर्ज किए गए। राज्य में कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या अब 1032 है: कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग

पंजाब में COVID19 के 7 नए पॉजिटिव केस मिले, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1942 हो गई हैं: पंजाब हेल्थ डिपार्टमेंट

देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 81 हजार 990 हो गया हैं। वही अब तक 2,649 लोगों की जान चली गई हैं। गुरुवार को 92 लोगों की मौत हुई। जिसमें महाराष्ट्र में 44, गुजरात में 20, दिल्ली में 9, पश्चिम बंगाल में 8, मध्यप्रदेश में 5, राजस्थान में 4, यूपी,तमिलनाडु और कर्नाटक में 2-2, आंध्रप्रदेश में 1 लोगों ने दम तोड़ा।

उत्तराखंड में कोरोना के 3 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई हैं राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 75 हो गई है, जिसमें 24 सक्रिय मामले और 1 की मौत हो चुकी है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में आज COVID19 के 66 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है और 1 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4394 हो गई हैं, जबकि 122 की मौत हो चुकी हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

महाराष्ट्र में अब तक 1001 पुलिस कर्मियों कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई हैं जिनमें से 851 सक्रिय मामले और 8 मौतें हो चुकी हैं: महाराष्ट्र पुलिस

देश में बुधवार को कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 78 हजार 041 हो गया हैं, जबकि अब तक 2551 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में बुधवार को 136 लोगों ने दम तोड़ा। जिसमें महाराष्ट्र के 54, गुजरात के 29, दिल्ली के 20, पश्चिम बंगाल में 9, मध्यप्रदेश में 7, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में 4-4, तमिलनाडु में 3, तेलंगाना और कर्नाटक में 2-2, बिहार, आंध्रप्रदेश में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दिल्ली में 3 नए COVID19 पॉजिटिव केस सामने आए। देश भर में सीआरपीएफ में कुल केसों की संख्या 247 तक पहुंच गई है, जिनमें से 242 सक्रिय सकारात्मक मामले हैं। वहीं 1 की मौत हो चुकी हैं: सीआरपीएफ

राजस्थान में 87 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। जिससे कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4 हजार 213 हो गया है। 

मध्यप्रदेश के इंदौर में 91 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई, जिले में कुल मामलों की संख्या 2107 है। 12 मई को तीन मौतों के बाद कुल मृत्यु बढ़कर 95 हो गई: प्रवीण जडिया, इंदौर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी

देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 74 हजार 150 पहुँच गया हैं। मंगलवार को कोरोना से देश में 120 लोगों की जान गई। जिसमें महाराष्ट्र में 53, गुजरात में 24, दिल्ली में 13, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 8-8, मध्यप्रदेश और राजस्थान में 4-4, उत्तरप्रदेश और तेलंगाना में 2-2, आंध्रप्रदेश और पंजाब में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। देश में अब तक 2,414 लोगों की मौत हो चुकी हैं

संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लॉकडाउन 4 नए रंग-रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, इससे जुड़ी जानकारी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।’

राजस्थान में 21 नए मामले COVID19 के पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। राज्य में पॉजिटिव केसों की संख्या 4056 हो चुकी हैं। साथ ही 115 मौत हो गई हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे। इस दौरान लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है।

देश में 51 दिन बाद आज से फिर दौड़ेगी यात्री ट्रेन। देश मे लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से रेल सेवाएं बंद थीं। रेल मंत्रालय से अब दिल्ली से 15 ट्रेन चलाने का फैसला किया है, अप-डाउन के हिसाब से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। यह रेल नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक रेल सफर को जोड़ेंगी।

देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 1,198

गुजरात - 659

मध्यप्रदेश - 248

पश्चिम बंगाल - 238

राजस्थान - 128

दिल्ली - 148

उत्तरप्रदेश - 112

आंध्रप्रदेश - 50

तमिलनाडु - 79

तेलंगाना - 34

कर्नाटक - 37

पंजाब - 35

जम्मू- कश्मीर - 13

हरियाणा - 14

बिहार - 7

केरल - 4

झारखंड - 3

हिमाचल प्रदेश - 3

असम - 2

ओडिशा - 4

मेघालय - 1

उत्तराखंड - 1

पुडुचेरी - 1

चंडीगढ़ - 3

देशभर के किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमित मरीज:-

महाराष्ट्र- 33,053, मध्यप्रदेश- 4977, दिल्ली- 9755, तेलंगाना- 1551

गुजरात- 11,380, केरल- 602, उत्तरप्रदेश- 4464

कर्नाटक- 1147, तमिलनाडु- 11,224, पंजाब- 1964

पश्चिम बंगाल- 2677, आंध्रप्रदेश- 2380, जम्मू-कश्मीर- 1183

राजस्थान- 5083, बिहार- 1251, हिमाचल प्रदेश- 78

हरियाणा- 910, लद्दाख- 43, चंडीगढ़- 191,

छत्तीसगढ़- 67, असम- 98, अंडमान निकोबार- 33,

गोवा- 15, उत्तराखंड- 92, ओडिशा- 828, मेघालय- 13

झारखंड- 217, मणिपुर- 7, मिजोरम- 1,

अरुणाचल प्रदेश- 1, पांडुचेरी- 16, त्रिपुरा- 167,

सिक्किम में लॉकडाउन किया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com