चक्रवाती तूफान यास की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू- कई राज्यों में अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'यास' अब रौद्र रूप धारण कर चुका है, जिसके चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है...
चक्रवाती तूफान यास की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू- कई राज्यों में अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान यास की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू- कई राज्यों में अलर्ट जारीSocial Media

चक्रवाती तूफान यास : देश में महामारी कोरोना के संकटकाल में एक के बाद एक चक्रवाती तूफान की आफत आ रही है। हाल ही में ताउते नाम के खतरनाक चक्रवाती तूफान की तबाही से देश संभला भी नहीं और और दूसरा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'यास' तबाही मचाने आ गया, जो अब रौद्र रूप धारण कर चुका है।

कई राज्यों में अलर्ट जारी :

बताया जा रहा है कि, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यास तूफान के तांडव को देखते हुए बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे से लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान तेज हवाएं चल रही हैं, समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है।

CM बनर्जी ने तूफान को बताया बवंडर :

तो वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कंट्रोल रुम में मौजूद हैं। वहां से तूफान की तबाही और उससे निपटने की रणनीति पर चर्चा कर रही हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने इस तूफान को ‘बवंडर’ बताया। तो वहीं, चक्रवात यास ओडिशा के दक्षिण में बालासोर के पास पहुंच गया। पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। बीते दिन मंगलवार को बंगाल के हुगली और उत्तरी 24 परगना जिलों में तूफान आने के बाद कम से कम दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई और करीब 80 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए।

ओडिशा तट को पार कर रहा तूफान :

इस प्रचंड तूफान यास के बारे में IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया- तूफान बालेश्वर के दक्षिण में ओडिशा तट को पार कर रहा है। अभी इसके हवा की गति 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे है। लैंडफॉल प्रक्रिया अभी चल रही है,, जो 3 घंटे में पूरी होगी। इसके बाद ये कमजोर होकर उत्तर पश्चिम दिशा में गति करेगा। कल सुबह ये झारखंड पहुंचेगा, तब इसके हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इसकी सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली हवा बालेश्वर, भद्रक और पश्चिम बंगाल के मिदिनीपुर में चल रही हैं।

झारखंड में आज और कल भारी से भारी बारिश :

झारखंड में आज और कल भारी से भारी बारिश हो सकती है। बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज और कल आइसोलेटेड भारी बारिश से भारी बारिश हो सकती है। असम मेघालय में भी आज आइसोलेटेड भारी बारिश होने की उम्मीद है।

IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र

साथ ही IMD महानिदेशक ने ये भी कहा, ''ओडिशा के अंदर के ज़िलों में भी हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। ये सभी हवा की गति आज रात तक रहेगी उसके बाद काफी हद तक कम हो जाएगी। आज भी उत्तर ओडिशा और तटीय ओडिशा में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भी आज आइसोलेटेड भारी से बहुत भारी बारिश होगी, कल भी अंदर के ज़िलों में बारिश हो सकती है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com