रक्षा मंत्री ने NCC कैडेटों और अधिकारियों को किया संबोधित
रक्षा मंत्री ने NCC कैडेटों और अधिकारियों को किया संबोधितSocial Media

रक्षा मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर में NCC कैडेटों और अधिकारियों को किया संबोधित, कही यह बात

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज करिअप्पा परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी कैडेटों और अधिकारियों को संबोधित किया।

दिल्ली, भारत। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज करिअप्पा परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी कैडेटों और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, "NCC से टीम वर्क सीखने को मिलता है। टीम वर्क का बेहतर उदाहरण रक्षा व्यवस्था में देखने को मिलता है। अगर युद्ध की नौबत आती है तो सेना के साथ पूरा देश लड़ता है।"

राजनाथ सिंह ने कही यह बात:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, "आप लोगों की drill और cultural programs की performance को देखा हैI आप लोगों को देखकर लगता है कि पूरा भारत इस auditorium में सामने खड़ा हो गया हैI एक ऐसा भारत, जिसके शरीर अनेक हैं, पर आत्मा एक है, जिसकी शाखाएँ अनेक हैं, पर जड़ एक है।"

उन्होंने कहा कि, "आप लोगों को देखकर एक बात तो मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ, कि NCC अब तक आपके अंदर ऐसी qualities पैदा कर चुकी है, जो आपको एक well- rounded personality बनाने में सहायक होती है। इसने आपके अंदर एक leader, एक soldier, एक artist, और इन सबसे ऊपर एक अच्छे इंसान होने के गुण पैदा किए हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि, "अब तक आप की बुनियाद इतनी मजबूत बना दी है, कि उस पर आप सफलता की कितनी भी विशाल इमारत तैयार कर सकते हैं। आप जितनी भी महान विभूतियों को देखेंगे, आप पाएंगे कि दुनिया प्रायः उनको उन्हीं गुणों के कारण जानती है, जिनको उन्होंने अपने अंदर किशोरावस्था तक विकसित कर लिया था।"

राजनाथ सिंह ने कहा कि, "NCC का भी उद्देश्य यही है, कि वह आपके अंदर उन विभूतियों के गुणों को विकसित करे, जिससे आप स्वयं अपनी राह बना सकें, साथ ही समाज को भी एक नई दिशा दे सकें। इसलिए आपको अब तक जितनी भी सीखें मिली हैं, उन्हें अपने जीवन में अच्छी तरह उतारना है, और उन्हें और अधिक विकसित करना है।"

रक्षा मंत्री ने कहा कि, "जब भी हमारी सेनाएं सीमा पर कदमताल करती दिखाई देती हैं, उस समय केवल हमारी सेनाएं ही कदमताल नहीं कर रही होती हैंI उस समय हमारे देश के Scientists, Engineers, Machinists और अनेक Civil Officers भी कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे होते है।"

उन्होंने कहा कि, टीम स्पिरिट का सबसे बड़ा उदाहरण जो मुझे दिखाई देता है, वह हमारा राष्ट्र स्वयं है। यह देश अनेक प्रांतों का, अनेक भाषाओँ का और अनेक पंथों, मज़हबों और विचारों का देश है। बावज़ूद इसके, जब राष्ट्रहित में कुछ करने की बारी आती है, तो सभी एक जुट होकर आगे बढ़ने लगते हैं।"

NCC हमें एक साथ मिलजुलकर ही चलना सिखाती है: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा कि, "NCC हमें एक साथ मिलजुलकर ही चलना सिखाती है।टीम में काम करने का एक और बड़ा महत्त्वपूर्ण लाभ होता है साथियों, वह यह, कि किसी काम में सफलता मिलने पर आपको व्यर्थ का अभिमान नहीं होता है, किसी प्रकार का घमंड नहीं होता है।"

आज शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की भी बहुत जरूरत है: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, "आज शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की बहुत जरूरत है। जीवन में ज्ञान का जितना महत्व है उतना ही हमारे संस्कारों का भी महत्व है। आपको कुछ जीवन मूल्यों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध होना चाहिए। आपके जीवन मूल्य ही आपके Character को बनाते हैं और आपका Character आपको संपूर्ण मानव बनाता है।"

रक्षा मंत्री ने कहा कि, "आपको ज्ञान, धन, और संपदा के साथ-साथ अपनी Character Building पर भी उतना ही ध्यान देना है। मुझे पूरा विश्वास है, कि आने वाले समय में आप में से भी कई cadets अपनी मेहनत, लगन और संस्कारों के बल पर कुछ नया और अलग करेंगे, और दुनिया भर में अपना, और अपने देश का नाम रोशन करेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co