दिल्ली : रविवार को अरविंद केजरीवाल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। जानिए क्या होगा विशेष इस शपथ ग्रहण समारोहों में।
दिल्ली : रविवार को अरविंद केजरीवाल लेंगे  मुख्यमंत्री पद की शपथ
दिल्ली : रविवार को अरविंद केजरीवाल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथSocial Media

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होना है जो रविवार को किया जायेगा इस समारोह में अन्य किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को ना बुलाने का फैसला लिया गया है। आमतौर पर जब भी किसी राज्य में किसी राजनैतिक दल की सरकार बनती है तो शपथ ग्रहण के समय बहुत से नेताओं को आमंत्रित किया जाता है। इसी वक़्त को प्रदेश के मुखिया का शक्ति प्रदर्शन भी माना जाता है।

अभी तक पार्टी की ओर से किसी भी पार्टी के नेता या मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिए जाने की बात आधिकारिक रूप से नहीं कही गयी है। इस वक़्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली की जनता से बड़ा अतिथि और कोई भी नहीं है और हो भी क्यों ना, दिल्ली की जनता ने आप पार्टी और केजरीवाल को भरपूर प्यार दिया है। इसी कारण शायद दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्य अतिथि को निमंत्रित नहीं किया गया है। दिल्ली की जनता ही इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगी।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। दिल्ली की जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट देते हुए दिल्ली में आप पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर विजयी बनाया है। इस चुनाव में बीजेपी को 8 सीटें प्राप्त हुयी हैं। दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,-

दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल और उनके नेतृत्व में नई सरकार 16 फ़रवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी। मेरी आप सबसे अपील है कि अपने बेटे को आशीर्वाद देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए आप भी 10 बजे से वहाँ ज़रूर पहुँचे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com