दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार अभियानSocial Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : भाजपा की चुनावी वाहन रैली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज पार्टी कार्यालय से बाइक रैली निकाली।

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का औपचारिक ऐलान हो गया है। 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी चुनाव परिणाम अपने पक्ष में लाने के लिए अपने स्तर की चुनावी भूमिका जमा रहे हैं। इसी के चलते आज दिल्ली भाजपा कार्यालय से चुनाव प्रचार अभियान के तहत वाहन रैली निकली गई।

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों की चुनावी प्रतिक्रिया शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में 11 जनवरी को कांग्रेस पार्टी की बैठक पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी के आवास पर होने वाली है। बताया जा रहा है, इस बैठक में चुनावी उम्मीदवारों के लिए मुहर लग सकती है। वहीं दूसरी तरफ आज भाजपा पार्टी कार्यालय से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में बाइक रैली निकली गई। साथ ही भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 45 से ज्यादा सीटें जीतेगी और 21 सालों से चला आ रहा वनवास खत्म होगा। तिवारी ने कहा कि हवा हवाई नहीं लेकिन जो जमीन से फीडबैक मिल रहा है उसके आधार पर मुझे लगता है कि इस बार बीजेपी 45 से ज्यादा सीटें जीत सकती है और दिल्ली की सत्ता से 21 सालों का चला आ रहा वनवास खत्म होगा।

दिल्ली भाजपा की बाइक रैली: Delhi Assembly Election 2020
दिल्ली भाजपा की बाइक रैली: Delhi Assembly Election 2020Social Media

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindiके नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com