दिल्ली चुनाव: दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष "AAP" में शामिल
दिल्ली चुनाव: दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष "AAP" में शामिलSocial Media

दिल्ली चुनाव: दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष "AAP" में शामिल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए।

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चालू है। 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ऐसे में आज दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए।

आपको बता देँ कि, दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की राजनैतिक सियासत चालू है। ऐसे में सभी पार्टी कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज 11 जनवरी को पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर चल रही है। तो दूसरी तरफ दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए।

दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद सुशील गुप्ता की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए। वह आखिरी बार आईएनसी दिल्ली मेनिफेस्टो कमेटी और चुनाव समिति में सेवारत थे। उन्होंने 2015 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव रिठाला सीट से लड़ा था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का औपचारिक ऐलान हो गया है। 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आना हैं। ऐसे में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी चुनाव परिणाम अपने पक्ष में लाने के लिए अपने स्तर की चुनावी भूमिका जमा रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com