भाजपा प्रत्याशी बोले-अगर भाजपा हारी तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चलते नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने ट्वीट कर कहा, अगर भाजपा हारी तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा।
Delhi Election 2020
Delhi Election 2020Social Media

राज एक्सप्रेस। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ और अब सबको चुनाव के नतीजों का इंतजार है। मतदान के बाद एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं। जिस पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाये हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिला है।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने सुनील यादव को प्रत्याशी बनाया है। मतदान के बाद जो एग्जिट पोल आए हैं उनमें आप भारी बहुमत से जीतती दिख रही है। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव का दावा है कि नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार होगी।

एग्जिट पोल के आने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और संगठन ने मुझपर भरोसा किया। इसके लिए उनका आभार। केजरीवाल अपना चुनाव हारेंगे और नई दिल्ली में बीजेपी की जीत निश्चित है, अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा। जीवनभर केवल संगठन का ही काम करुंगा।

मनोज तिवारी ने एक ट्वीट कर कहा है कि यह सभी एग्जिट पोल फेल होंगे, मेरा ये ट्वीट संभाल कर रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी। EVM को दोष देने का अभी से बहाना न ढूंढें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co