पंजाब में CM केजरीवाल, CM चन्नी को इन 5 चीजों पर कार्रवाई करने की दी सलाह

पंजाब दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता है, पंजाब में AAP ही 4 महीने में ईमानदार और स्थिर सरकार दे सकती।
पंजाब में CM केजरीवाल, CM चन्नी को इन 5 चीजों पर कार्रवाई करने की दी सलाह
पंजाब में CM केजरीवाल, CM चन्नी को इन 5 चीजों पर कार्रवाई करने की दी सलाहPriyanka Sahu -RE

पंजाब, भारत। अगले साल 2022 में कुछ राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। चुनावी राज्‍यों में पंजाब भी है, लेकिन यहां इन दिनों कांग्रेस में सियासी भूचाल मचा है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इस बीच आज बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे।

केजरीवाल का दावा पंजाब में 4 महीने में देगी स्थिर और ईमानदार सरकार :

AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचते ही उनका यहां जोरदार स्‍वागत किया गया। उनके पंजाब आते ही यहां 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों के साथ अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CM अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा- पंजाब में इस समय जिस तरह से राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। पंजाब में AAP ही 4 महीने में ईमानदार और स्थिर सरकार दे सकती है।

CM केजरीवाल का CM चरणजीत को संदेश :

इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दी बधाई देते हुए उन्‍हें 5 चीजों पर कार्रवाई करने की भी सलाह दी है। CM केजरीवाल का पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत के लिए संदेश- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उसे चरणजीत सिंह चन्नी पूरा करें।

  • दागी मंत्रियों को हटाओ।

  • बरगारी मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

  • बरोजगारी भट्टा जैसे कैप्टन के वादे पूरे करें।

  • सभी कृषि ऋण माफ करें।

  • बिजली खरीद समझौता रद्द करें।

मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में दागी मंत्रियों को शामिल किया और दागी अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग दी। मैं उनसे उन्हें बर्खास्त करने और कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।

अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के मुख्यमंत्री

CM केजरीवाल का पंजाब सरकार पर हमला :

इस दौरान CM अरविंद केजरीवाल ने बरगारी बेअदबी कांड को लेकर पंजाब सरकार पर हमला भी बोला और कहा- बरगारी (बेअदबी) मामले से पंजाब के लोग खफा हैं। मामले का मास्टरमाइंड (मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह कौन है) को अभी तक कोई सजा नहीं मिली है। चन्नी साहब को कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, वे नाम खोज लेंगे। अगर वो चाहें तो इस मामले में 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com