Delhi Election 2020
Delhi Election 2020Social Media

दिल्ली चुनाव: भाजपा का डोर-टू-डोर कैंपेन, घर घर जाकर बांटे पर्चे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चलते आज रविवार को भाजपा ने महा जनसम्पर्क अभियान के तहत डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरुवात की है।

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही हैं वैसे ही चुनावी सियासत तेज़ होती जा रही है। चुनाव के चलते राजनैतिक पार्टियों के नेतागण पक्ष विपक्ष की बयानबाजी एवं वादे कर रहे हैं। जिसके आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाजनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत आज डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरुवात की है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रविवार को दिल्ली कैंट इलाके में महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर पर्चे बांटे हैं। इस दौरान अमित शाह के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ग्रेटर कैलाश और संगम विहार में अभियान चल रहा है।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत तिमारपुर विधानसभा में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी को दिल्ली के कड़कड़डूमा में भाजपा के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी होंगे। यह चुनाव मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com