Delhi Election 2020
Delhi Election 2020Social Media

दिल्ली चुनाव : मनोज तिवारी का आम आदमी पार्टी पर तीखा वार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 'जीत की गूंज' वालेंटियर्स मीट को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

राज एक्सप्रेस। दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा द्वारा दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 'जीत की गूंज' वालेंटियर्स मीट का आयोजन शनिवार को किया गया था। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर निशाना साधा है।

जीत की गूंज' वालेंटियर्स मीट का आयोजन को संबोधित करते हुए दिल्ली से भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, एक तरफ वो लोग खड़े हैं जिन्होंने 15 साल दिल्ली में राज किया लेकिन एक झुग्गी में नल तक नहीं लगा पाए। वहीं दूसरी तरफ झूठ, भ्रम और अराजकता फैलाने वाले लोग हैं, तो एक तरफ मां भारती को बुलंदी तक पहुंचाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि, अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि आपको अपनी दिल्ली में मां भारती को बुलंदी तक पहुंचाने वाली पार्टी चाहिए या झूठे वादे करने वाली पार्टी चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने वालेंटियर्स मीट को आगे संबोधित करते हुए शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'शाहीन बाग में कहा गया कि, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मार डालेंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मौत के षड्यंत्र रचने वालों 8 फरवरी को दिल्ली जवाब देगी।'

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर निशाना साधा था। दिल्ली के सोनिया विहार के करावल नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने कहा कि, केजरीवाल और राहुल गांधी की पार्टी शाहीन बाग जैसी घटनाओं को शह दे रही है, इसकी वजह से दिल्ली में दंगे जैसा माहौल पैदा हो रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com