Delhi Election 2020
Delhi Election 2020Social Media

दिल्ली चुनाव: दिल्ली वासियों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चलते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दिल्ली के आनंद विहार विधानसभा में भाजपा के पक्ष जनसभा को संबोधित किया।

राज एक्सप्रेस। दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दिल्ली के आनंद विहार विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पिछले लोकसभा चुनाव में आपने नरेन्द्र मोदी जी को दिल्ली की सातों सीटें जितायी और हमें भरपूर आशीर्वाद दिया। मई 2019 लेकर अब तक मोदी जी ने वो काम करके दिखाए हैं, जो 70 साल से लटके थे। इन कामों को अंजाम देकर मोदी जी ने एक नया भारत बनाया है।

सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा की शक्ति हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो भाजपा की दृष्टि तथा मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को दिल्ली के प्रत्येक घर - प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

नड्डा ने कहा, CAA पर कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बाग-बाग में लोग बैठकर CAA का विरोध कर रहे हैं। इन्हें बैठाने वाले कौन हैं और उनका क्या उद्देश्य है ये सभी लोग जानते हैं।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, पिछले 5 साल में दिल्ली की जनता को विश्वासघात मिला है। अब दिल्ली की जनता को विकास की जरूरत है। दिल्ली में जब से AAP की सरकार आई, दिल्ली में एक निराशा छायी हुई है। चाहे वो लोगों के स्वास्थ, सड़क, पानी या जीवन का मुद्दा हो या कुछ और? सब पर संकट के बदल छाये हुए हैं।

आपको बता दें कि, दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। जिसके चुनावी नतीजे 11 फरवरी को आयेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com