दिल्ली: मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से छलांग लगा कर गवाई जान

दिल्ली के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के एक डॉक्टर के अपने गुरुग्राम सेक्टर-47 स्थित हीवो अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूद कर जान देने की खबर सामने आई है। इस हादसे में डॉक्टर की जान चली गई।
Delhi Medanta Hospital Doctor Susite Case
Delhi Medanta Hospital Doctor Susite Case Social Media

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक तरफ पहले ही कोरोना का कहर बरपा हुआ है। ऐसे में आये दिन कई तरह की दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है। वहीं दिल्ली के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के एक डॉक्टर के अपने गुरुग्राम सेक्टर-47 स्थित हीवो अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूद कर जान देने की खबर सामने आई है। इस हादसे में डॉक्टर की जान चली गई।

मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या :

दरअसल, दिल्ली के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के डॉक्टर सुजीत कुमार साहा ने मंगलवार को लगभग साढ़े तीन बजे अपने ही फ्लैट की 8वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सुजीत कुमार साहा गुरुग्राम सेक्टर-47 स्थित हीवो अपार्टमेंट निवासी है। खबरों के अनुसार, जिस समय उन्होंने फ्लैट की 8वीं मंजिल से छलांग लगाई उस समय वो घर में अकेले थे। पुलिस ने बताया कि, उन्हें घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया :

पुलिस ने बताया कि, पुलिस को आशंका है कि, डॉक्टर सुजीत और उनकी पत्नी का किसी विवाद के चलते कोर्ट में केस चल रहा है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। घटना के बाद मंगलवार की देर शाम उनकी पत्नी डॉ. लक्ष्मी गुरुग्राम उनके घर पहुंचे। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सीपी सदर अमन यादव ने बताया, 39 वर्षीय सुजीत कुमार साहा मूल रूप से नेपाल के निवासी थे और पेशे से मेदांता अस्पताल में लीवर ट्रांसप्लांट विभाग के डॉक्टर है। वह तीन वर्ष से ही मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में कार्यरत थे।

डॉक्टर सुजीत कुमार का परिवार :

डॉक्टर सुजीत कुमार साहा की पत्नी लक्ष्मी पश्चिम बंगाल में एक डॉक्टर हैं। उनकी एक 6 साल की बेटी है। खबरों के अनुसार, दंपती में काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते उनकी बेटी नानी जके घर में रहती है। साहा फिलहाल हीवो अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-801 में अकेले रहते थे। सदर थाना पुलिस द्वारा डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com