दिल्ली: नंद नगरी में कलस्टर बस हुई बेकाबू, 3 की मौत

पहले ही राजधानी दिल्ली पर कोरोना का कहर टूटा पड़ा है। वहीं, ऐसे हालातों के बीच दिल्ली में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली की नंद नगरी से एक भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है
Delhi Nand Nagri Cluster Bus Accident
Delhi Nand Nagri Cluster Bus AccidentKavita Singh Rathore - RE

दिल्ली। पूरे देश में कोरोना जंगल की आग की तरह लगातार फैलता ही जा रहा हैं। भारत के कई राज्य बुरी तरह कोरोना की चपेट में आ गए है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राज्यों में देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है। एक तरफ पहले ही भारत की राजधानी दिल्ली पर कोरोना का कहर टूटा पड़ा है। वहीं, ऐसे हालातों के बीच दिल्ली में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली की नंद नगरी से एक भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है।

नंद नगरी में हुआ भयानक एक्सीडेंट :

दरअसल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली की नंद नगरी में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के तहत गुरुवार को देर रात एक कलस्टर बस का ड्राइवर बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस बेकाबू हो कर पहले एक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद एक एक करके लगातार नियंत्रण खोते हुए कई वाहनों से जा टकराई। इसी के चलते एक बड़ी दुर्घटना हो गई। बस बेकाबू होकर आसपास के कई लोगों पर जा चढ़ी।

हादसे में 3 लोगों की मौत :

बताते चलें, इस भयानक एक्सीडेंट में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए है। जबकि 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में जिन 3 लोगों की जान चली गई, उनमें 1 मासूम भी शामिल है। जबकि गंभीर रूप से घायल होने वाले 4 लोगों में एक महिला शामिल है। यह हादसा नंद नगरी में क्लस्टर बस के फ्लाईओवर से उतरते वक्त हुआ। इस हादसे में बस के कई वाहनों से टकराने के चलते बस और अन्य वाहनों की क्षतिग्रस्त हो गई।

ड्राइवर मौके से फरार :

बताते चलें, इस हादसे के बाद तुरंत ही ड्राइवर घटनास्थल पर बस छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि, यह एक्सीडेंट नंद नगरी डिपो के पास हुआ था। ड्राइवर तुरंत ही बस छोड़ कर भाग गया।

भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा :

बताते चलें, घटनास्थल पर जमा भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा था। उन्होंने बस पर पथराव भी किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं यह लोग बस जलाने की फ़िराक में थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने समय रहते भीड़ पर काबू पा लिया। बता दें कि इस एक्सीडेंट में एक 12 वर्षीय करण, 22 वर्षीय रवींद्र और 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com