दिल्ली पुलिस ने CM केजरीवाल की नजरबंदी को बताया गलत और बताई सच्‍चाई

दिल्ली पुलिस द्वारा भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद के दावों को खारिज कर गलत बताया। साथ ही ट्विटर हैंडल से सीएम हाउस के एंट्री गेट की एक तस्वीर शेयर की।
दिल्ली पुलिस ने CM केजरीवाल की नजरबंदी को बताया गलत और बताई सच्‍चाई
दिल्ली पुलिस ने CM केजरीवाल की नजरबंदी को बताया गलत और बताई सच्‍चाईTwitter

दिल्ली, भारत। किसानों ने कानून के खिलाफ आज 8 दिसंबर को भारत बंद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद के दावों को दिल्ली पुलिस ने खारिज किया है।

डीसीपी ने शेयर की एंट्री गेट की एक तस्वीर :

दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सीएम केजरीवाल की नजरबंदी का दावा किया था। इस पर अब उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने खुद ट्विटर हैंडल से AAP के ट्वीट रिट्वीट करते हुए सीएम हाउस के एंट्री गेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि, ''सीएम की नजरबंदी का दावा गलत है। वो कानून के तहत अपनी गतिविधियां जारी रखने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, उनके घर के प्रवेश द्वार की तस्वीर सबकुछ बयां कर रही है।''

दिल्ली के CM कहीं भी जाने को स्वतंत्र :

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में वहां पुलिस की बैरिकेडिंग वगैरह कुछ नजर नहीं आ रहा है। तो वहीं, उत्तरी दिल्ली के डीसीपी आंटो अल्फोंस ने भी नजरबंदी के दावे को झूठ बताते हुए कहा कि, ''यह बयान बिल्कुल गलत है। बतौर दिल्ली के सीएम वह कहीं भी जाने को स्वतंत्र हैं।''

AAP ने लगाया था ये आरोप :

बता दें, आज सुबह ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने ये आरोप लगाया था कि, दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मदद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया है। कल CM अरविंद केजरीवाल के सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद से ही नज़रबंदी जैसे हालात बनाए गए हैं। इस बारे में आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी।

इसके अलावा पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी कहा- जब से केजरीवाल सिंघु बॉर्डर से किसानों से मिलकर लौटे हैं तब से उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के चारों तरफ बैरीकेड लगा दिया है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद उनको नजरबंद वाली स्थिति में रखा गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com