Delhi Weather
Delhi WeatherSocial Media

Delhi Weather: राजधानी में शीतलहर के साथ आज घना कोहरा, धुंध के चलते कई उड़ानें हुई प्रभावित

Delhi Weather: घने कोहरे और मौसम के बिगड़ने की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

दिल्ली, भारत। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली में कल से मौसम के मिजाज बदले हुए है। दिल्ली में आज घने कोहरे और मौसम की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर हो रहा हैं। बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

घने कोहरे ने बढ़ाई सभी की मुश्किलें :

दिल्ली में मौसम के बिगड़ने की वजह से दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों में मौसम ने करवट ली है। जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश देखी गई है। जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में लगातार हो रहीं बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर जैसे राज्यों में बारिश के साथ शीतलहर और कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी है। बारिश की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। जिसकी वजह से दिल्ली में रहने वाले लोग एक बार फिर कोहरा और ठण्ड की चपेट में आ गए हैं।

धुंध के चलते कई उड़ानें हुई प्रभावित :

दिल्ली में लगातार मौसम के मिजाज बदलते जा रहे हैं, जिस वजह से दिल्ली वासी तो परेशान हैं ही साथ में यात्रिगण भी भटक रहे हैं। दरअसल दिल्ली में पिछले कुछ समय से मौसम में काफी बदलाव हुआ है, जिसकी वजह से ठण्ड- शीतलहर के साथ ही घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह दिल्ली के सफदरजंग और पालम में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई थी। कोहरे में विजीबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली हवाई हड्डी से भरी जाने वाली उड़ानों में देरी हो रही है।

बता दें, बीते कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश होने की वजह से को ठंड की स्थिति को और तेज कर दिया था। जिससे अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दें पिछले कुछ दिनों में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com