खराब मौसम के चलते दिल्ली से 80 उड़ान प्रभावित
खराब मौसम के चलते दिल्ली से 80 उड़ान प्रभावितRE

खराब मौसम के चलते दिल्ली से 80 उड़ान प्रभावित, देरी से चल रही हैं कई ट्रेनें

आज शनिवार को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक लगभग 80 उड़ानों में देरी हुई है।

हाइलाइट्स-

  • खराब मौसम के चलते दिल्ली से 80 उड़ान प्रभावित।

  • खराब मौसम के चलते देरी से चल रही हैं कई ट्रेनें।

  • यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली, भारत। दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते भी लोगों को परेशानी उठाना पड़ रहा है। एक तरफ जहां पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहें हैं, वहीं इस ठण्ड और कोहरे की वजह से रेल और फ्लाइट सेवाओं पर शनिवार को भी पड़ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें लेट हैं। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों से आने और जाने वाली कई ट्रेने भी आज देरी से चल रही हैं।

आज शनिवार को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक लगभग 80 उड़ानों में देरी हुई है। खराब दृश्यता और कोहरे के कारण हुई देरी ने कई यात्रियों के शेड्यूल को प्रभावित किया, जिससे निराशा और असुविधा हुई। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों से आने और जाने वाली कई ट्रेने भी आज देरी से चल रही हैं। रेलवे की तरफ से बताया गया है कि, राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ ट्रेन विलंब से चल रही हैं। ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री बताया कि, वह माता वैष्णो देवी जा रहा है और उसकी ट्रेन दो घंटे से ज्यादा लेट है।

वहीं, मौसम विभाग ने भारत के उत्तरी इलाकों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की उम्मीद है और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर इसी तरह की स्थिति का अनुभव होगा। राजस्थान के उत्तरी हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के निचले हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की भी उम्मीद है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com