मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने लिया होली न खेलने का संकल्प

Aam Aadmi Party Resolved Not To Play Holi : दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि, 'होली सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
Aam Aadmi Party Resolved Not To Play Holi
Aam Aadmi Party Resolved Not To Play HoliRaj Express

हाइलाइट्स :

  • उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किए गए थे सीएम।

  • 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल।

Aam Aadmi Party Resolved Not To Play Holi : नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली नहीं खेली। सीएम केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। उत्पाद शुल्क नीति मामले में उन्हें 10 समन जारी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। सीएम केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका लगाई है जिसकी सुनवाई बुधवार को होगी। इधर आम आदमी पार्टी ने सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में मोर्चा खोल रखा है। एक ओर जहां देश भर में होली मनाई जा रही है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली न खेलने का संकल्प लिया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि, 'होली सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्रूरता के ऊपर इंसाफ़ का प्रतीक है। आज, आम आदमी पार्टी का हर नेता दिन रात इसी बुराई, क्रूरता और नाइंसाफ़ी से लड़ रहा है। इस साल आम आदमी पार्टी ने संकल्प किया है कि हम रंगों से नहीं खेलेंगे, होली नहीं मनाएँगे क्योंकि क्रूर तानाशाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में डाल दिया है।'

मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि, 'आज, इन्होंने (बीजेपी सरकार) देश से लोकतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं आप सभी से इस होली पर आह्वान करती हूँ, क्रूरता और बुराई के ख़िलाफ़ इस जंग में हमारे साथ आइए। ये सिर्फ़ AAP की नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली और देश के लिए लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 22 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। सीएम केजरीवाल के गिरफ्तार होने और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद INDIA गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को महारैली करने की घोषणा की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com