AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दावा, अगले 2-3 दिनों में गिरफ्तार होंगे दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

AAP Press Conference : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लगातार ED द्वारा भेजे जा रहे समन को अनदेखा कर रहे है। जिससे अब उनकी गिरफ्तारी की चर्चा तेज हो गई है।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज
AAP नेता सौरभ भारद्वाजRaj Express

हाइलाइट्स

  • सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की चर्चा तेज।

  • आप नेता सौरभ ने पत्रकार वार्ता में किया गिरफ्तारी का दावा।

  • कहा- CBI भी केजरीवाल को गिरफ्तार करने कदम बढ़ा रही।

AAP Press Conference : दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लगातार ED द्वारा भेजे जा रहे समन को अनदेखा कर रहे है। जिससे अब उनकी गिरफ्तारी की चर्चा तेज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आप नेता संदीप पाठक, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया है। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, 'हमें जानकारी है कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है?...बीजेपी के लोग भी हैं हमें बता रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) होता है, तो अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाए और अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही रास्ता है - कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें।

उन्होंने आगे कहा कि, यह स्पष्ट है कि बीजेपी बहुत घबराई हुई है. उसे लगता है कि अगर आप और कांग्रेस एक साथ आ गए, जहां भी गठबंधन बनेगा, जिस भी राज्य में गठबंधन होगा- बीजेपी के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा, उसके लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा।

CBI भी केजरीवाल को गिरफ्तार करने कदम बढ़ा रही

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, 'बहुत सारे पॉलिटिकल ऑब्जर्व्स इस बात को समझ रहे हैं कि इंडिया ब्लॉक की मीटिंग होने के बाद केंद्र अपनी कार्रवाई कर सकता है। खबर आने लगी है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय हो गया है, दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है, आज या कल में गठबंधन की घोषणा होने वाली है। तभी अरविंद केजरीवाल को ED का सातवां नोटिस आ जाता है। और हमें बहुत ही भरोसे वाले लोगों से जानकारी मिली है कि सीबीआई भी अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए कदम आगे बढ़ा रही है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज
Delhi Excise Policy Case : ED का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 7वां समन जारी, 26 फरवरी को होंगे पेश

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com