AAP Protest : मंत्री हरजोत सिंह बैंस को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

AAP Protest : प्रदर्शनकारियों को चेताते हुए पुलिस ने कहा कि, एरिया में 144 लागू है, 5 मिनिट के अंदर सभी प्रदर्शनकारी खाली कर दें।
पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस पुलिस हिरासत में
पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस पुलिस हिरासत मेंRaj Express

हाइलाइट्स

  • AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं का पटेल नगर मेट्रो स्टेशन विरोध जारी।

  • दिल्ली पुलिस ने इलाके में लागू की 144 ।

AAP Protest : दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेताओं का पीएम आवास घेराव अभियान जारी है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को चेताते हुए पुलिस ने कहा कि, एरिया में 144 लागू है, 5 मिनिट के अंदर सभी प्रदर्शनकारी खाली कर दें। चेतावनी के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं रुके। जिसके बाद पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को दिल्ली पुलिस ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया।

पुलिस हिरासत में जाने से पहले पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस ने कहा, हमारे कई नेताओं - मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह - को एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। हमारे सबसे लोकप्रिय नेता, अरविंद केजरीवाल को भी एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। हम इस अवैध गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने लागू की 144

दिल्ली पुलिस ने चेतावनी देते हुए AAP प्रदर्शनकारियों के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर घोषणा की है। पुलिस ने कहा कि, धारा 144 लागू कर दी गई है, विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है और 5 मिनट के भीतर क्षेत्र को खाली कर दिया जाना चाहिए। (AAP को विरोध प्रदर्शन के लिए) कोई अनुमति नहीं दी गई है।

दरअसल, शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के पीएम आवास 'घेराव' के विरोध को देखते हुए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं AAP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने लोक कल्याण मेट्रो स्टेशन समेत पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट्स बंद करने की बात कही है। यह सूचना DMRC ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से जारी की है।

पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस पुलिस हिरासत में
AAP Protest : दिल्ली के लोक कल्याण मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के दो गेट बंद

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com