AAP Protest : CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन, AAP नेताओं ने डाला डेरा

AAP Leaders Protest in Delhi Assembly : AAP नेताओं ने कहा कि, इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है और विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है।
AAP Leaders Protest in Delhi Assembly
AAP Leaders Protest in Delhi Assembly Raj Express

हाइलाइट्स

  • सीएम अरविंद की ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ आज भी AAP का प्रदर्शन जारी।

  • मंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संभाला विरोध प्रदर्शन का मोर्चा।

AAP leaders Protest in Delhi Assembly : दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ED द्वारा गिरफ्तार किये जाने के विरोध में AAP नेताओं का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। दिल्ली की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज समय AAP विधायक और कार्यकर्ता आज दिल्ली विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। विरोध प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं ने बीजेपी और ED के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही ED द्वारा लगातार AAP नेताओं पर शिकंजा कसे जाने पर कहा कि, इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है और विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा में AAP के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, हमारे सभी विधायक (दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की) अवैध गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है और विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है।

दिल्ली में मैं भी केजरीवाल अभियान :

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, हमने पूरी दिल्ली में 'मैं भी केजरीवाल' अभियान शुरू किया है। दिल्ली के हर परिवार में एक केजरीवाल है। आप केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन आप हर परिवार में केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करेंगे?

गौरतलब है कि, बीते दिन मंगलवार को AAP नेताओं द्वारा पीएम आवास का घेराव करने को लेकर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने कहा कि, 5 मिनट के भीतर क्षेत्र को खाली कर दिया जाना चाहिए। (AAP को विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।

AAP Leaders Protest in Delhi Assembly
AAP Protest : मंत्री हरजोत सिंह बैंस को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com